फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रिकी केज ने दिया तोहफा, जारी किया राष्ट्रगान का नया वर्जन

Wed, 14 Aug 2024 08:41 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रिकी केज ने 78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रगान का नया वर्जन जारी कर दिया है। इसे बनाने में उत्तर और दक्षिण भारत के कई दिग्गज संगीतकारों ने सहयोग किया है।
 
विज्ञापन
रिकी केज - फोटो : इंस्टाग्राम @rickykej
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रैमी पुरस्कार विजेता रिकी केज ने इस बार स्वतंत्रता दिवस को खास बना दिया है। गुरुवार को भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा और आज इसकी पूर्व संध्या पर रिकी केज ने राष्ट्रगान का नया वर्जन जारी कर दिया है। उन्होंने एएनआई से बात करते हुए बताया कि इसे बनाने में उत्तर और दक्षिण भारत के सर्वश्रेष्ठ शास्त्रीय संगीतकारों को एक साथ लाया गया। रिकी ने बताया कि जब वो बच्चे थे तो उन्होंने सबसे पहले राष्ट्रगान के संगीत को सीखा था। 

विज्ञापन


कई दिग्गज भारतीय संगीतकारों ने सहयोग किया
रिकी केज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए राष्ट्रगान के नए वर्जन को दर्शकों के साथ साझा किया। अपनी पोस्ट के साथ उन्होंने एक लंबा कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा कि वो नए वर्जन को बनाकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। इसे बनाने में कई दिग्गज भारतीय संगीतकारों ने सहयोग किया। 

Laila Majnu: 'लैला मजनू' को दर्शकों से मिल रहा है काफी प्यार, लेकिन आयुष्मान खुराना को कैसी लगी फिल्म, जानें
विज्ञापन


ब्रिटिश ऑर्केस्ट्रा के 100 सदस्यों ने किया काम
तीन बार ग्रैमी जीत चुके रिकी केज ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रगान के नए वर्जन में ब्रिटिश ऑर्केस्ट्रा के 100 सदस्यों ने काम किया। इसके साथ-साथ 14 हजार आदिवासी बच्चों के समूह के साथ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया गया। रिकी ने इसे अपनी ओर से हर भारतीय के लिए विनम्र भेंट करार दिया और कहा कि राष्ट्रगान का यह नया संस्करण अब सभी लोगों का है।
विज्ञापन


Yaad: जसबीर जस्सी के नए गाने ‘याद’ में नजर आईं ये खूबसूरत पाकिस्तानी अभिनेत्री, गायक बोले- मैं चाहता हूं...

स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं 
रिकी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने बताया कि नए संस्करण में पंडित हरिप्रसाद चौरसिया, राकेश चौरसिया, राहुल शर्मा, जयंती कुमारेश, अमान और अयान अली बंगश, शेख और कलीशाबी महबूब, गिरिधर उडुपा, रॉयल फिलहारमोनिक ऑर्केस्ट्रा (यूके) और कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज द्वारा सहयोग किया गया।  

Ranvir Shorey: रणवीर शौरी की सना मकबूल पर तीखी टिप्पणी, कहा- लड़की होने से गलत बर्ताव का लाइसेंस नहीं मिलता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें