फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द पैराडाइज: फिल्म को मिली शानदार ओपनिंग पर दुखी है यह एक्टर, बोला- मानसिक रूप से बहुत तकलीफ हुई; जानें वजह

Fri, 25 Sep 2026 03:45 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Remo Rahim On Film Paradise:  फिल्म 'द पैराडाइज' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की है। इसी बीच फिल्म में सहायक भूमिका निभाने वाले रेमो रहीम ने सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर काफी कुछ कहा। 

विज्ञापन
नानी, रेमो रहीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'द पैराडाइज' ने बॉक्स ऑफिस पर अनुमान के अनुसार ही कलेक्शन किया। मगर फिर भी इसे आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। फिल्म में सहायक भूमिका निभाने वाले रेमो रहीम ने फिल्म को लेकर अपना दर्द बयां किया है। 

विज्ञापन


फिल्म को लेकर क्या बोले रेमो रहीम?
नानी और श्रीकांत ओडेला की फिल्म 'द पैराडाइज' में रेमो रहीम ने सहायक भूमिका निभाई थी। मगर फिल्म में अपने किरदार के स्क्रीन टाइम को लेकर एक्टर जरा भी खुश नहीं हैं। इंस्टाग्राम में वीडियो पोस्ट कर रेमो रहीम ने अपना दुख बयां किया। उन्होंने कहा, ‘मुझे अच्छा नहीं लग रहा है। फिल्म 'द पैराडाइज' में मेरा ट्रक वाला सीन असल में 5-7 मिनट लंबा है। लेकिन फिल्म की लंबाई के कारण, उन्हें इसे छोटा करना पड़ा।’ 

फिल्म 'द पैराडाइज' में नानी - फोटो : इंस्टाग्राम- @theparadisemovie

एक्टर ने कैप्शन में क्या लिखा? 
एक्टर ने वीडियो पोस्ट करने के साथ कैप्शन में लिखा, ‘रेमो ने खुलकर बताया कि इस कट का उन पर क्या असर हुआ। उन्होंने कहा कि फिल्म बनाने में बहुत मेहनत लगती है और किसी अभिनेता द्वारा दिल-जान से किए गए काम के बाद फिल्म से सीन हटाए जाना असहनीय हो सकता है।एक अभिनेता के लिए ऐसी स्थिति का सामना करना मानसिक रूप से बहुत कष्टदायी होता है। चलिए इसे छोड़ देते हैं। क्या आपने फिल्म देखी? आपको पसंद आई या नहीं? मुझे बताइए। कृपया फिल्म देखने जाइए क्योंकि यह अच्छी है और इसमें मातृत्व की भावना जैसा सशक्त विषय है।’

विज्ञापन

फिल्म 'द पैराडाइज' में नानी - फोटो : इंस्टाग्राम- @theparadisemovie

फिल्म पैराडाइज का बॉक्स ऑफिस 
फिल्म 'द पैराडाइज' ने कल ओपनिंग डे पर 34.65 करोड़ रुपये कमाए थे। इससे एक दिन पहले पेड प्रिव्यू के जरिए इस फिल्म ने 11.60 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 46.25 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म ने तेलुगु भाषा से 43.04 करोड़ रुपये कमाए हैं। हिंदी भाषा में 2.26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। तमिल में 1.10 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है।
 


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें