साउथ स्टार जीवी प्रकाश स्टारर रिबेल पर्दे पर धमाल मचाने के बाद ओटीटी पर रिलीज को तैयार है। राजनीतिक ड्रामा पर आधारित इस फिल्म में ममिता बैजू भी अहम भूमिका में नजर आईं, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। निकेश आरएस द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1980 के दशक की मुन्नार की सच्ची घटना पर आधारित थी, चलिए आपको बताते हैं कि आप कब और कहां इस फिल्म को देख सकते हैं।