फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mr. Bachchan: 'मिस्टर बच्चन' बन धमाल मचाने को तैयार साउथ के मास महाराजा, फिल्म की रिलीज डेट से उठा पर्दा!

Sun, 24 Mar 2024 06:39 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'मिस्टर बच्चन' फिल्म का नया शेड्यूल उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आज शुरू हो चुका है। फिल्म के सेट पर रवि तेजा शामिल हुए और उन्होंने शूटिंग शुरू की।
विज्ञापन
रवि तेजा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ के मास महाराजा रवि तेजा इन दिनों हरीश शंकर के निर्देशन में बन रही अपनी अगली फिल्म 'मिस्टर बच्चन' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म का नया शेड्यूल उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आज, रविवार 24 मार्च को शुरू हो चुका है। फिल्म के सेट पर रवि तेजा शामिल हुए और उन्होंने शूटिंग शुरू की। वहीं अब फिल्म की शूटिंग को लेकर नया अपडेट सामने आया है और साथ ही इसकी रिलीज की तारीख को लेकर भी नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन

फिल्म की रिलीज पर अपडेट
'मिस्टर बच्चन' की टीम फिल्म के नए शेड्यूल को जल्द से जल्द खत्म करने के विचार में है। निर्माताओं ने फिल्म की शूटिंग को जून तक पूरा करने की योजना बनाई है। वहीं, निर्माता 'मिस्टर बच्चन' को इस साल जुलाई में रिलीज करने की योजना पर विचार कर रहे हैं। लखनऊ में शुरू हुई शूटिंग का लक्ष्य इस अवधि के दौरान फिल्म का आधा हिस्सा पूरा करना है। इससे पहले रवि तेजा ने संयुक्त राज्य अमेरिका में छुट्टियों के दौरान अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए शूटिंग से छोटा ब्रेक लिया था।
Swatantrya Veer Savarkar: 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' की स्क्रीनिंग में शामिल हुए पीयूष गोयल, फिल्म पर कही यह बात

'रेड' का रीमेक है फिल्म
ब्रेक के बाद अब रवि तेजा शूटिंग सेट पर वापस आ चुके हैं। वहीं बात करें फिल्म की तो 'मिस्टर बच्चन' को अजय देवगन की लोकप्रिय हिंदी फिल्म 'रेड' का आधिकारिक रीमेक माना जा रहा है।  फिल्म में रवि तेजा में एक सरकारी कर्मचारी के रूप में नजर आएंगे, जिसमें एक सामाजिक संदेश भी है। वहीं, भाग्यश्री बोरसे इस थ्रिलर फिल्म में रवि के साथ मुख्य भूमिका निभाएंगी।
Kriti Sanon: कबीर बहिया को डेट कर रहीं कृति सेनन? लंदन से वायरल हुई तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
विज्ञापन

फिल्म में अभिनेता का लुक
वहीं फिल्म में अभिनेता के अवतार को लेकर भी चर्चा हो रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के नाम की तरह ही रवि का लुक होगा यानी फिल्म में रवि तेजा का लुक बॉलीवुड के बिग बी से प्रेरित है और इसमें अमिताभ बच्चन के जीवन के युवा दिनों का लुक दिखाया जाएगा। वहीं बात करें रवि के वर्कफ्रंट की तो अभिनेता को आखिरी बार एक्शन से भरपूर थ्रिलर 'ईगल' में एक क्रूर हत्यारे की भूमिका में देखा गया था। वहीं अब फैंस बेसब्री से 'मिस्टर बच्चन' से जुड़ी अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।
Deadpool & Wolverine: होली के रंगों में रंगे नजर आए 'डेडपूल एंड वुल्वरीन', फैंस ने AI के जरिए दिखाई कलाकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें