फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RT75: 'आरटी 75' में श्रीलीला के साथ रोमांस करेंगे रवि तेजा, पूजा समारोह के बाद शुरू हुई फिल्म की शूटिंग

Tue, 11 Jun 2024 03:24 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ के मास महाराजा रवि तेजा अपनी नई फिल्म के लिए साउथ अभिनेत्री श्रीलीला के साथ फिर जुड़े हैं। फिल्म का अस्थाई नाम 'आरटी 75' है, जिसकी शूटिंग आज शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
आरटी 75 - फोटो : एक्स: @SitharaEnts
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ के मास महाराजा रवि तेजा इन दिनों अपनी कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में उन्होंने 'मिस्टर बच्चन' की शूटिंग पूरी की है। अब वे अपनी अगली फिल्मों के निर्माण में व्यस्त हो गए हैं। अब अभिनेता से जुड़ी एक और दिलचस्प खबर सामने आई है। अभिनेता अपनी नई फिल्म के लिए साउथ अभिनेत्री श्रीलीला के साथ फिर जुड़े हैं। फिल्म का अस्थाई नाम 'आरटी 75' है। फिल्म की शूटिंग आज, 11 जून को शुरू हो चुकी है। फिल्म के लिए आज पूजा समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की कई तस्वीरें रवि तेजा ने अपने एक्स हैंडल पर साझा की है।

विज्ञापन

अगले साल रिलीज होगी नई फिल्म
अभी तक शीर्षकहीन यह फिल्म रवि तेजा की 75वीं फिल्म है। इसे संक्रांति 2025 को रिलीज करने की बात कही जा रही है। आज हैदराबाद में अभिनेता ने औपचारिक पूजा समारोह के साथ एक रोमांचक नई फिल्म को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया। बतौर निर्देशक अपनी पहली फिल्म बनाते हुए लेखक भानु भोगवरपु इस फिल्म से जुड़ गए हैं, जिससे फिल्म की रिलीज को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। 

रवि-श्रीलीला की साथ में दूसरी फिल्म
'धमाका' के बाद रवि तेजा और श्रीलीला ने अपनी दूसरी फिल्म के लिए साथ काम किया है। एक बार फिर वे रवि के साथ मुख्य भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। फिल्म के पूजा समारोह की तस्वीरें साझा करते हुए रवि ने कैप्शन में लिखा, 'सुपर एनर्जेटिक टीम के साथ अगले काम पर।' इस फिल्म को सीतारा एंटरटेनमेंट, श्रीकारा स्टूडियो और फॉर्च्यून फोर सिनेमा द्वारा निर्मित किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, रवि तेजा का लक्ष्य इस साल अक्टूबर से पहले इसकी शूटिंग पूरी करना है। इसे 'समाजवरागमना' के लेखक भानु भोगवरपु द्वारा निर्देशित किया जाएगा, जो 'आरटी 75' के साथ निर्देशन में अपनी शुरुआत कर रहे हैं। फिल्म का संगीत भीम्स द्वारा दिया जाएगा।
विज्ञापन

रवि-श्रीलीला की आगामी फिल्में
रवि तेजा को आखिरी बार 'ईगल' में देखा गया था । यह 9 फरवरी, 2024 को रिलीज हुई थी। कार्तिक घट्टामनेनी द्वारा निर्देशित इस एक्शन-थ्रिलर में अनुपमा परमेश्वरन भी महत्वपूर्ण भूमिका में थीं। इस बीच रवि तेजा हरीश शंकर द्वारा निर्देशित 'मिस्टर बच्चन' की शूटिंग भी पूरी की। यह फिल्म इस साल सितंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं श्रीलीला भी कई फिल्मों में नजर आएंगी। साथ ही खबर है कि वे जल्द ही इब्राहिम अली के साथ 'दिलेर' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें