रवि तेजा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मिस्टर बच्चन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। तेजा के प्रशंसकों को ट्रेलर का लंबे वक्त से इंतजार था और आज आखिरकार निर्माताओं ने अपने वादे के मुताबिक ट्रेलर को दर्शकों के सामने पेश कर दिया।
ट्रेलर ने बढ़ाई दर्शकों की उत्सुकता
'मिस्टर बच्चन' का ट्रेलर लगभग ढाई मिनट का है। इसमें रवि तेजा काफी दमदार नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में उनके और भाग्यश्री बोरसे के बीच रोमांस की भी झलक देखने को मिलती है। ट्रेलर के आखिरी हिस्से में वो इनकम टैक्स की रेड डालते हुए दिख रहे हैं। कुल मिलाकर 'मिस्टर बच्चन' का ट्रेलर इस बात की ओर इशारा करता है कि फिल्म दर्शकों का बढ़िया मनोरंजन करने का दम रखती है।
विज्ञापन
हरीश शंकर के साथ तीसरी बार काम कर रहे हैं रवि तेजा
'मिस्टर बच्चन' 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसमें रवि तेजा तो अहम रोल निभा ही रहे हैं, उनके अलावा भाग्यश्री बोरसे, जगपति बाबू और सुभलेखा सुधाकर को भी महत्वपूर्ण किरदार में देखा जाएगा। फिल्म का निर्देशन हरीश शंकर ने किया है और यह उनकी और रवि तेजा की साथ में तीसरी फिल्म है।
'रेड' की रीमेक है 'मिस्टर बच्चन'
'मिस्टर बच्चन' हिंदी फिल्म 'रेड' की रीमेक है। साल 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म में अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज ने काम किया था। जल्द ही फिल्म का दूसरे भाग भी दर्शकों के बीच लाया जाएगा। 'मिस्टर बच्चन' की बात करें तो इसका निर्माण टीजी विश्व प्रसाद द्वारा पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर के तहत किया गया है।