फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashami Desai: रश्मि देसाई ने रामलला के चरणों में टेका माथा, मंदिर में फिल्म शूट करने की जताई इच्छा

Sat, 15 Jun 2024 01:09 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री रश्मि देसाई ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर की सुंदरता और व्यवस्था का खूब बखान किया। उन्होंने दर्शन के बाद अपने अनुभवों को भी साझा किया और साथ ही मंदिर में फिल्म शूट करने की इच्छा जाहिर की।
 
विज्ञापन
रश्मि देसाई - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री रश्मि देसाई भगवान राम का आशीर्वाद लेने शुक्रवार को अयोध्या के राम मंदिर पहुंची। इस दौरान रश्मि ने अयोध्या की सुंदरता की खूब प्रशंसा की और कहा कि जब भारत में ऐसी अनूठी सुंदरता है तो विदेश जाने की कोई जरूरत नहीं है। अभिनेत्री ने दर्शन के बाद अपने अनुभवों को भी साझा किया। 
विज्ञापन


राम मंदिर देख मोहित हुई रश्मि
अभिनेत्री रश्मि देसाई को राम मंदिर की सुंदरता भा गई। वह मंदिर की सुंदरता और व्यवस्था देखकर मोहित हो गईं। अभिनेत्री ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि लोगों को भारत से बाहर कहीं जाने की जरूरत है। अयोध्या के बारे में बात करते हुए मुझे लगता है कि यहां की सुंदरता दिन और रात दोनों में अनोखी है। यह सुंदरता निश्चित रूप से लोगों तक पहुंचनी चाहिए।’
Madhuri Dixit: डॉक्टर नेने ने अपनी शादी की सफलता का राज किया साझा, बोले- मैं माधुरी के अतीत के बारे में कुछ..
विज्ञापन


राम मंदिर में फिल्म की शूटिंग करना चाहती हैं अभिनेत्री
रश्मि ने मंदिर की व्यवस्था की भी प्रशंसा की, उन्होंने कहा कि यहां की व्यवस्था काफी अच्छी है। अभिनेत्री ने आगे कहा, ‘मैंने पहले भी बताया था और मैं इसे फिर से कह रही हूं, क्योंकि मुझे किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। यहां पर कई स्टॉल लगे हैं और सारी चीजें अच्छी तरह से व्यवस्थित हैं। यहां इतनी खूबसूरती हैं कि अगर मुझे मौका मिला तो मैं यहां फिल्म की शूटिंग करना चाहूंगी।’
विज्ञापन


मंदिर की ऊर्जा होती है महसूस
अभिनेत्री रश्मि देसाई ने मंदिर की खूबसूरती के बारे में बात करते हुए अपने अनुभवों को भी साझा किया। अभिनेत्री ने मंदिर की ऊर्जा के बारे में भी बात की। रश्मि ने कहा, ‘मंदिर बहुत खूबसूरत है, भले ही यह अभी निर्माणाधीन है। मुझे लगता है कि कुछ सालों में जब मंदिर पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा, तो यह और भी खूबसूरत लगेगा। मैं फिर से यहां आना चाहूंगी।’ अभिनेत्री ने आगे कहा, 'एक पर्यटक के रूप में भी कोई यहां आना चाहेगा तो उसे इससे प्यार हो जाएगा।’ अभिनेत्री कहती हैं कि जब उन्होंने मंदिर में प्रवेश किया तो उन्हें शांति महसूस हुई। मूर्ति जितनी शांत है, उतनी ही शक्तिशाली भी है। रश्मि ने कहा, ‘जब आप मंदिर के अंदर कदम रखते हैं, तो आप इसकी आभा को महसूस कर सकते हैं। वह ऊर्जा स्पष्ट है।’
Fardeen Khan: 'पिता के जाने के बाद जीवन में खालीपन आ गया', फिरोज खान को याद कर फरदीन का छलका दर्द
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें