बिग बॉस ओटीटी 3 खत्म हो चुका है, लेकिन इस शो के बीच हुए विवाद अभी खत्म होते नजर नहीं आ रहे हैं। बिग बॉस ओटीटी 3 में सना मकबूल विजेता बनकर उभरी थीं, वहीं कृतिका मलिक पांच प्रतियोगियों में से एक थीं। कृतिका फिनाले की रात में सबसे पहले एलिमिनेट हुई थीं। मेगा शो खत्म होने के कुछ दिनों बाद अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें अनिल कपूर द्वारा कृतिका के शो से बाहर होने की घोषणा के कुछ पल दिखाए गए हैं। इस वीडियो में रणवीर शौरी, कृतिका को गले लगाते है और फिर उन्हें किस करते हैं। अब जब उनका यह वीडियो सामने आया है तो इसमें अरमान का रिएक्शन भी साफ दिखाई दे रहा है।
रणवीर शौरी-कृतिका मलिक
- फोटो : सोशल मीडिया
इस वारयल वीडियो में, अनिल कपूर द्वारा कृतिका के एलिमिनेशन की घोषणा के बाद वह सोफे से उठती हैं। वह अपने सभी साथी प्रतियोगी को शुभकामनाएं देती हैं, क्योंकि वह उन्हें अलविदा कहते हैं। वह रणवीर शौरी से कहती हैं, "ऑल द बेस्ट, रणवीर जी।" तभी रणवीर, कृतिका को गले लगाते हैं और उनके गालों पर किस भी करते हैं। वायरल क्लिप में फिर रणवीर द्वारा अपनी पत्नी को किस करने पर अरमान मलिक की प्रतिक्रिया साफ दिखाई दे रही है, जिसमें अरमान काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
रणवीर शौरी-कृतिका मलिक
- फोटो : सोशल मीडिया
दिलचस्प बात यह है कि बिग बॉस ओटीटी 3 में जब अरमान मलिक ने विशाल पांडे को उनकी पत्नी कृतिका को कथित तौर पर देखने के लिए थप्पड़ मार दिया था। वहीं अब रणवीर शौरी के किस करने पर नेटिजन्स अरमान से कह रहे हैं कि अब इसे भी सबक सिखाओ।
अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल और दूसरी पत्नी कृतिका
- फोटो : इंस्टाग्राम@armaan__malik9
पायल मलिक ने वीकेंड का वार एपिसोड में शिरकत की और दावा किया कि विशाल ने कृतिका को पसंद करने और इसके लिए दोषी महसूस करने की बात स्वीकार की है, जबकि विशाल ने कहा था कि उनके शब्दों को गलत तरीके में लिया गया। अरमान ने उन्हें फटकार लगाई और थप्पड़ मार दिया था। बाद में, विशाल के माता-पिता ने वीकेंड का वार एपिसोड में शिरकत की और अरमान को फटकार लगाई, जिसके बाद यूट्यूबर अरमान मलिक ने विशाल से माफी मांगी थी।
अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल और दूसरी पत्नी कृतिका
- फोटो : इंस्टाग्राम@armaan__malik9
अरमान के बाद पायल ने भी एक वीडियो बयान में विशाल से माफी मांगी और कहा, “अब ना मुझे किसी के बारे में कुछ बोलना ही नहीं है। अरमान जी ने इतने बड़े नेशनल टीवी पर अगर उन्हें थप्पड़ मारा तो उसकी माफी मांग ली है वो बहुत बड़ी बात है। मुझे भी अब उससे बात नहीं करनी। मैं भी हाथ जोड़कर माफी मांगती हूं, जब विशाल-अरमान और कृतिका ने इस टॉपिक को खत्म कर दिया है तो मैं भी इसे यही खत्म करती हूं।''
Vikrant Massey: 12वीं फेल की सफलता के बाद खुद को 'बॉक्स ऑफिस स्टार' नहीं मानते विक्रांत मैसी, बोले- एक इनिंग..