इस महीने हो सकती है डिलीवरी
लिन लैशराम ने बताया कि वह मार्च 2026 में मां बन सकती हैं। डिलीवरी की तारीख का वह बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने और रणदीप हुड्डा ने बच्चे के नाम के बारे में बात की है। हालांकि अभी तक कोई नाम तय नहीं किया है। वह बच्चे के कमरे के बारे में बातें करते हैं। रणदीप हुड्डा, लिन को ऐसे आर्टिकल और आइडिया भेजते रहते हैं, जिनसे उन्हें बच्चे की परवरिश में मदद मिले।
जिंदगी में खुशी और उम्मीद है
लिन ने आगे बताया 'चूंकि यह हमारा पहला बच्चा है इसलिए हम इन पलों का आनंद ले रहे हैं। जिंदगी में खुशियों के अलावा और किसी चीज की जगह नहीं है। हर तरफ खुशी है और उम्मीद है।'
रणदीप हुड्डा-लिन लैशराम
- फोटो : इंस्टाग्राम-@linlaishram
रणदीप हुड्डा ने दी प्रेग्नेंसी की जानकारी
29 नवंबर को रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर करते हुए लिखा, 'दो साल का प्यार, एडवेंचर और अब... एक छोटा सा बच्चा आने वाला है।'
साल की शुरुआत में फैलीं अफवाहें
इस साल की शुरुआत में लिन की प्रेग्नेंसी की अफवाहें फैली थीं। रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया पर दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की थीं। नेटिजेंस ने दावा किया था कि लिन का बेबी बंप दिख रहा था। हालांकि एक्ट्रेस ने बेबी बंप छिपाने की कोशिश की थी।