प्राइम वीडियो के इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस खबर का एलान किया गया है। इसके साथ लिखा है, 'मशहूर अभिनेता राणा दग्गुबाती एक रोमांचक और उत्साहजनक टॉक शो को होस्ट करेंगे'।
फिल्म 'बाहुबली' के भल्लालदेव यानि अभिनेता राणा दग्गुबाती अपने फैंस के लिए टॉक शो लेकर आए हैं। उनके टॉक शो का एलान हो गया है, जिसका नाम है, 'द राणा कनेक्शन'। इस शो में वह इंडियन सिनेमा के अपने समकालीनों और दोस्तों से बात करते नजर आएंगे। इस शो का मंगलवार को एलान मुंबई में प्राइम वीडियो के एक इवेंट के दौरान किया गया।
कई फिल्मों में निभाए हैं दमदार रोल
राणा दग्गुबाती तेलुगु सिनेमा इंडस्ट्री का चर्चित नाम हैं। उन्होंने कई शानदार फिल्मों में दमदार किरदार अदा किए हैं। हालांकि, 'बाहुबली' के बाद उन्हें दुनियाभर में पहचाना जाने लगा। अभिनेता ने 'बाहुबली' (2015) और 'बाहुबली 2' (2017), दोनों ही फिल्मों में यह किरदार अदा किया। राणा न सिर्फ अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं, बल्कि एक निर्माता के रूप में भी उनकी पहचान है। इसके अलावा वह एक उद्यमी भी हैं।
'मिर्जापुर 3' के बारे में पूछा सवाल
इस टॉक शो के प्रोड्यूसर राजीव रंजन और प्रशांत पोटलुरी हैं। इस टॉक शो को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उत्साह जताया है। कुछ यूजर्स शो के बारे में और जानकारी मांग रहे हैं। हालांकि, यूजर्स का एक वर्ग प्राइम वीडियो पर भड़क भी रहा है। अधिकांश यूजर्स अमजेन प्राइम वीडियो से 'मिर्जापुर 3' का ट्रेलर जारी करने की डिमांड कर रहे हैं।
Janki Bodiwala Interview: ‘शैतान’ की पूरी शूटिंग खुद को संभाले रखा, लेकिन आखिरी दिन जज्बात हुए बेकाबू और फिर..