फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Gopal Varma: पौराणिक फिल्में बनाने के चलन को राम गोपाल वर्मा ने बताया खतरनाक, 'आदिपुरुष' का भी किया जिक्र

Sat, 03 Aug 2024 02:52 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इन दिनों लगातार बन रहीं पौराणिक फिल्मों के चलन को राम गोपाल वर्मा ने खतरनाक बताया है। उन्होंने इसे व्यापारिक दृष्टि से जोखिम भरा बताया है। इसके साथ ही उन्होंने ऐसी फिल्मों को विवाद से बचाने को लेकर सुझाव भी दिया है। 
विज्ञापन
राम गोपाल वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @rgvzoomin
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम गोपाल वर्मा मशहूर भारतीय निर्देशक हैं, जिन्होंने कई शानदार फिल्में बनाई हैं। वह हिंदी के अलावा कन्नड और तमिल फिल्में भी बनाई हैं। उनकी फिल्में अक्सर काफी सुर्खियां बटोरती हैं। उनकी फिल्मों के अलावा वो भी अपने बयानों की वह से अक्सर काफी चर्चा में रहते हैं। हाल में ही उन्होंने देश में लगातार बन रहीं पौराणिक फिल्में और इस चलन पर अपनी राय जाहिर की है। 

विज्ञापन

राम गोपाल वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @rgvzoomin
दिग्गज निर्देशक बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं। हाल में ही गैलाटा प्लस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने पौराणिक फिल्मों के चलन को लेकर बात की है। उन्होंने इन फिल्मों को बनाए जाने को खतरनाक करार दिया है। उन्होंन कहा कि अतीत में ये फिल्में भले ही सफल रही हैं, लेकिन बिना विवाद पैदा किए इन फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर सफल होने की संभावना थोड़ी कम है। 

राम गोपाल वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @rgvzoomin
इस बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि पौराणिक फिल्मों की कहानियों से दर्शकों के परिचित होने के बाद भी इन्हें क्यों बनाया जाता है। इस पर उन्होंने कहा, "पौराणिक कहानियों पर फिल्में बनाना बहुत खतरनाक है। इसके दो कारण हैं, जो कहानियां लोगों को पहले से ही पता हैं और आप उन्हें अलग बनाने की कोशिश करते हैं,तो  इसका उल्टा असर हो सकता है। आप हमारे देश में ऐसा नहीं कर सकते, क्योंकि इससे लोगों की आस्था जुड़ी है। दोनों ही तरह से मुझे लगता है कि यह काफी जोखिम भरा है।"
Aditi Rao Hydari: 'अचीवर्स डायलॉग्स 2024' में अदिति ने छात्रों को दी सलाह, कहा- सपनों के लिए प्रयास करते रहें

राम गोपाल वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @rgvzoomin
अपनी बेबाक राय के लिए मशहूर फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में भारत में पौराणिक फिल्मों के निर्माण के चलन पर चर्चा की। उन्होंने इन फिल्मों को बनाना 'खतरनाक' बताया और बताया कि हालांकि वे अतीत में सफल रही हैं, लेकिन विवाद पैदा किए बिना बॉक्स ऑफिस पर उनकी सफलता की संभावना कम है। वर्मा ने धार्मिक संघर्षों से बचने के लिए इन कहानियों को प्रस्तुत करने के वैकल्पिक तरीकों का भी सुझाव दिया।
Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद नैजी ने मुनव्वर पर साधा निशाना, दी ये हिदायत
विज्ञापन

राम गोपाल वर्मा - अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @rgvzoomin
उन्होंने इस दौरान ओम रावत की ‘आदिपुरुष’ का उदाहरण देते हुए कहा कि इस फिल्म के लिए अधिकतर आलोचनाएं सैफ अली खान को,जिस तरह का रूप दिया गया और हनुमान जी का जैसे चित्रण किया गया, उन पर ही थीं। उन्होंने इस तरह की आलोचनाओं से बचने के लिए एक सुझाव देते हुए कहा कि अगर इन पौराणिक कहानियों को युवा दर्शकों तक पहुंचाना है, तो उसे रामायण के रूप में लेबल नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रामायण के रूप में ब्रांडिंग किए बिना, इसे अगर एक नई कहानी के तौर पर बनाया जाए, तो विवाद से बचा जा सकता है। 
अर्पिता के जन्मदिन पर जहीर-सोनाक्षी ने दी इस अंदाज में बधाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें