सिनेमाप्रेमी जानते ही हैं कि अभिनेता और सांसद रवि किशन हिंदी के अलावा भोजपुरी फिल्मों में भी काम करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने पिछली बार 'लापता लेडीज' फिल्म में पुलिसकर्मी का किरदार निभाकर सुर्खियां बटोरी थी और अब वो भोजपुरी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, रवि किशन ने संसद में भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए एक निजी सदस्य विधेयक पेश किया है।