फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Charan: राम चरण के जन्मदिन पर फैंस को मिलने वाले हैं तीन बड़े सरप्राइज, सुकुमार के साथ भी पक रहा कुछ खास

Sun, 24 Mar 2024 01:07 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

राम चरण 27 मार्च को अपना 38वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दिन राम चरण के अपकमिंग फिल्मों के निर्माता एक नहीं बल्कि 3 बड़े सरप्राइज देने वाले हैं।
विज्ञापन
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार राम चरण की गिनती इंडस्ट्री के टॉप और सबसे सफल अभिनेताओं में होती है। राम चरण ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी और दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई। आने वाले दिनों में राम चरण कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले है, जिसे लेकर फिल्म के निर्माता अभिनेता के फैंस को उनके जन्मदिन पर बड़ा सरप्राइज देने वाले हैं।

विज्ञापन

फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज

दरअसल, राम चरण 27 मार्च को अपना 38वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दिन राम चरण के अपकमिंग फिल्मों के निर्माता एक नहीं बल्कि 3 बड़े सरप्राइज देने वाले हैं। चर्चा है कि इस दिन राम चरण की अगली मेगा प्रोजेक्ट्स के 'आरसी17' की घोषणा की जा सकती है। इस फिल्म को पुष्पा फेम निर्देशक सुकुमार निर्देशित करेंगे। इसके साथ ही राम चरण के लाइन अप में एक और फिल्म शामिल हो गई है।

 
विज्ञापन

हो सकती है ये घोषणा
वहीं, इस दौरान निर्देशक बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित 'आरसी16' के टाइटल की भी आधिकारिक घोषणा हो सकती है। राम चरण के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म 'गेम चेंजर' का पहला गाना 'जारगंडी' रिलीज किया जाएगा, इस गाने को फिल्म में उनके स्पेशल एंट्री सॉन्ग के रूप में देखा जा रहा है। 

Neetu Kapoor: बेटे रणबीर संग मस्ती के मूड में दिखीं नीतू कपूर, बोलीं- इस लड़के के पेट में नहीं पचती है कोई बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें