फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakul Preet Singh Birthday: रकुल प्रीत सिंह को पति जैकी ने दी जन्मदिन की खास बधाई, बोले- मेरी बीवी नंबर 1...

Thu, 10 Oct 2024 01:57 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह का आज 34वां जन्मदिन है। इस खास मौके को और भी खास बनाया रकुल के पति और निर्माता जैकी भगनानी ने। जैकी ने रकुल के जन्मदिन के अवसर पर सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो क्लिप साझा की और साथ ही एक भावकु नोट लिखा और रकुल को बीवी नंबर 1 कहा।
विज्ञापन
रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी - फोटो : इंस्टाग्राम@jackkybhagnani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रकुल प्रीत सिंह आज यानी 10 अक्टूबर 2024 को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। रकुल 2024 फरवरी में जैकी भगनानी के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। रकुल के जन्मदिन को उनके पति जैकी ने और भी खास बनाया। अपनी पत्नी के खास दिन पर जैकी ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उन्हें 'बीवी नंबर 1' कहा। उन्होंने यह भी कहा कि उनके साथ अपना जीवन बिताने से वह 'सबसे खुश इंसान' बन गए हैं।
विज्ञापन


जैकी ने साझा किया खास वीडियो
आज रकुल के जन्मदिन के अवसर पर जैकी भगनानी ने इंस्टाग्राम पर कुछ यादगार पलों वाली एक वीडियो क्लिप साझा की, जिसमें रकुल और जैकी बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उनके फोटोशूट, इवेंट, वेकेशन, शादी समारोह और शादी के बाद के समय की शानदार और खूबसीरत यादें हैं।


जैकी का रकुल के लिए खास नोट
जैकी ने रकुल के साथ अपने अब तक के सफर को याद करते हुए कहा, "जैसा कि मैं अपने विचारों को लिखता हूं, मैं उन सभी अनमोल पलों को फिर से जीता रहता हूं, जो हमने सालों से साझा किए हैं, उस पल से जब हम मिले थे उस पल तक जब हमने शादी की थी, यह जानकर कि मुझे हर दिन आपके साथ जीवन बिताने को मिलता है, मुझे जीवित सबसे खुश आदमी बनाता है।"
विज्ञापन


जैकी ने रकुल को बताया बीवी नंबर 1
जैकी ने आगे लिखा, "आप एक बेहतरीन इंसान हैं और आप मुझे हमेशा गर्व महसूस करवाती हैं और मैं आपका बहुत सम्मान करता हूं। आप ही हैं जिनसे मैं अपने विचार, अपना जीवन, अपना प्यार, अच्छा-बुरा सब कुछ साझा करना चाहता हूं। मेरी बीवी नंबर 1 को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपने हमारे जीवन को इतना खूबसूरत बना दिया है, मैं आपका बहुत आभारी हूं, यह साल आपके लिए बेहतरीन रहे, मेरे प्यार।"

प्रशंसकों ने बरसाया प्यार
जैकी की पोस्ट पर रकुल ने कमेंट सेक्शन में उन पर प्यार बरसाया। उन्होंने लिखा, "लव यू बेबी माई लाइफ।" जैकी और रकुल के प्रशंसक लगातार रकुल को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, ''हैप्पी बर्थडे मिसेज भगनानी" एक और प्रशंसक ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे ब्यूटीफुल लेडी।" काम की बात करें तो रकुल फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म दे दे प्यार दे 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में रकुल के साथ अजय देवगन और आर माधवन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी।
विज्ञापन

Triptii Dimri: बचपन से ही कार्तिक आर्यन की प्रशंसक रही हैं तृप्ति डिमरी, अभिनेता का जवाब भी रहा शानदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें