घर के खर्च को प्रभावित नहीं होने दिया
सुनैना के मुताबिक जब पिता ये सब काम कर रह थे तो सुनैना और ऋतिक काफी छोटे थे। वह दबाव में थे लेकिन बच्चों को कुछ भी पता नहीं चलने देते थे। कर्ज में होने के बावजूद राकेश ने कभी घर के खर्च को प्रभावित नहीं होने दिया।
Zoya Hussain: 'ग्राउंड जीरो' से पहले देखें जोया हुसैन की ये दमदार फिल्में, 'मुक्केबाज' से कमाया नाम
ऋतिक को बहुत देर में पता चला
राकेश रोशन ने अपने बेटे ऋतिक के लिए क्या किया इस बात का ऋतिक को बहुत देर में पता चला। इसका जिक्र 'द रोशन्स' डॉक्यूमेंट्री में है। ऋतिक के मुताबिक 'कहो न प्यार है' में काम करते हुए मैं अपने पिता से असहमत था। मुझे नहीं पता था कि कितना कुछ दांव पर लगा था। मैं फिल्म के दृश्यों में सुधार कर रहा था लेकिन इस फिल्म के प्रिंट पहले ही विदेशों में भेजे जा चुके थे। इस पर मैंने पिता से शिकायत कि आप इसे कैसे जाने दे सकते हैं? इस पर पिता नाराज हो गए।'
मां ने बताई सच्चाई
ऋतिक के मुताबिक पिता ने उनकी मां से कहा 'मैं इसके लिए कितना कुछ कर रहा हूं और यह शिकायत कर रहा है।' उस रात ऋतिक की मां ने बताया कि तुम्हारे लिए घर गिरवीं रखा गया है, कारें गिरवीं रखी गई हैं। तब ऋतिक को एहसास हुआ कि कितना कुछ दांव पर लगा था।