अमिताभ बच्चन के साथ बनाने की थी योजना
बासु चटर्जी ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। दिलचस्प है कि बासु चटर्जी पहले इस फिल्म को अमिताभ बच्चन, शशि कपूर और शर्मिला टैगोर के साथ बनाना चाहते थे। फिर उनका मन बदला और वे अपर्णा सेन के पास पहुंचे, लेकिन उनकी फीस बहुत ज्यादा थी। इसके बाद उन्होंने नए सितारों के साथ यह फिल्म बनाने का फैसला लिया। लिहाजा, अमोल पालेकर और विद्या सिन्हा को फिल्म में लिया गया। यह उनकी डेब्यू फिल्म थी। कहा जाता है कि शुरुआत में इस फिल्म से वितरक हाथ खींच रहे थे। लेकिन, जब यह फिल्म सिनेमाघरों में लगी तो छा गई और सिल्वर जुबली फिल्म साबित हुई।
Vicky Vidya Ka Woh Wala Video: विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में दिखे पांच टीवी सेलेब्स, जानें सभी का किरदार
मिला था बेस्ट फिल्म का फिल्मफेयर
'रजनीगंधा' वर्ष 1974 की सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्मों में शामिल है। वर्ष 1975 में 'रजनीगंधा' को बेस्ट फिल्म का फिल्मफेयर मिला था। इस फिल्म में धर्मेंद्र और सायरा बानो कैमियो भूमिका में नजर आए थे। दरअसल, फिल्म के दोनों लीड एक्टर ही सिनेमा में नए आवंतुक थे। इसी तरह धर्मेंद्र फिल्म 'छोटी सी बात' (1976) में भी हेमा मालिनी के साथ कैमियो भूमिका में दिखे। वे 'जानेमन जानेमन' गाने में नजर आए थे, जो मुख्य रूप से विद्या सिन्हा और अमोल पर फिल्माया गया था।
Amitabh Bachchan: जब लंदन में दुकानदार को लगा अमिताभ महंगी टाई नहीं खरीद सकते, फिर बिग बी ने दिया करारा जवाब
खूब हिट रहे फिल्म के गाने
इस फिल्म की रिलीज के वक्त आलम यह था कि बासु चटर्जी को फिल्म के लिए कोई वितरक नहीं मिल रहा था, इसलिए उन्होंने इसे मुंबई के आकाशवाणी सिनेमा में प्रदर्शित किया। इस फिल्म के दोनों गाने ‘रजनीगंधा फूल तुम्हारे' और ‘कई बार यूं ही देखा है' खूब हिट रहे। ‘रजनीगंधा फूल तुम्हारे' तो बेहद लोकप्रिय रहा। इस गाने को लता मंगेशकर ने गाया था। इसके बोल योगेश ने लिखे थे। ‘कई बार यूं ही देखा है' गाने के लिए मुकेश को बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।
Shahid Kapoor Triptii Dimri: एक्शन-थ्रिलर से भरपूर होगी शाहिद-तृप्ति की फिल्म, विशाल भारद्वाज करेंगे निर्देशन