फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GOAT: 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' के निर्माता ने किया बजट का खुलासा, जीएसटी समेत खर्च हुए इतने करोड़ रुपये

Sun, 01 Sep 2024 07:44 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' की निर्माता अर्चना कल्पना ने इसके बजट को लेकर खुलासा कर दिया है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि बड़े बजट की फिल्में क्यों बनानी पड़ रही है।
 
विज्ञापन
फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorvijay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दलपति विजय की नई फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' अब रिलीज की दहलीज तक पहुंच गई है। विजय के प्रशंसकों को इसका बेसब्री से इंतजार है। फिल्म 5 सितंबर, 2024 को रिलीज होगी। इसे बहुत बड़े बजट के साथ बनाया गया है, जिसे सुनकर कई लोग दंग रह जाएंगे। बजट के बारे में खुलासा भी खुद निर्माता की ओर से किया गया है।

विज्ञापन


फिल्म बनाने में खर्च हुए 400 करोड़ रुपये
'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' का निर्माण अर्चना कल्पना के एजीएस एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है। अर्चना ने बताया है कि इस फिल्म को बनाने में 400 करोड़ रुपये का खर्च आया है और इसमें जीएसटी की दर भी शामिल है। इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, अर्चना का मानना है कि फिल्म को थिएटर में चलने के दौरान लागत और उससे भी अधिक की कमाई कर लेनी चाहिए।

Anita Hassanandani: अनिता हसनंदानी ने एजाज के साथ रिश्ते को लेकर कही ये बात, बताया किस बात का है पछतावा
विज्ञापन


'हीरे दबाव में ही बनते हैं'
अर्चना कल्पना ने कहा कि काम का दबाव ही ऐसा है कि एक खास बजट में फिल्म बनाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि हीरे दबाव में ही बनते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी प्रोडक्शन कंपनी सैटेलाइट, ओटीटी और भाषा अधिकारों से आने वाले रुपये को ध्यान में नहीं रखती है। 
विज्ञापन


Shahid Kapoor: शाहिद कपूर की आगामी फिल्मों और सीरीज में दिखेगा धमाकेदार एक्शन, देवा से लेकर फर्जी 2 तक शामिल

विजय की आखिरी फिल्म है 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम'
'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' का निर्देशन वेंकट प्रभु ने किया है। इसमें मीनाक्षी चौधरी, योगी बाबू, जयराम, प्रभुदेवा, प्रशांत, मोहन, स्नेहा और लैला ने काम किया है। फिल्म का संगीत युवान शंकर राजा ने तैयार किया है। सेंसर बोर्ड से पास होने के बाद फिल्म के रनटाइम को बढ़ाया गया था। मालूम हो कि इस फिल्म के बाद दलपति विजय पूरी तरह से राजनीति में उतरने वाले हैं और ये उनकी आखिरी फिल्म है।

Coolie: निर्माताओं ने जारी किया 'कुली' का नया पोस्टर, 'कलीशा' बनकर 16 साल बाद कॉलीवुड में वापसी करेंगे उपेंद्र

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें