फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: प्रिंयका चोपड़ा ने साझा की कैटरीना कैफ के साथ पुरानी तस्वीर, लिखा-किसने ली ये...

Wed, 15 May 2024 01:20 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रियंका चोपड़ा ने आज कुछ ही देर पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पुरानी फोटो साझा की है। यह कैटरीना कैफ और प्रियंका की काफी पुरानी तस्वीर है, जिसे शायद ही किसी ने पहले देखा होगा।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा-कैटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपनी आगामी फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हालांकि उनकी इस फिल्म की शूटिंग अब खत्म हो चुकी हैं और इस बात की जानकारी प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी थी। प्रियंका अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर कोई ना कोई मजेदार फोटोज और वीडियोज साझा करती रहती हैं। अब प्रियंका ने एक बेहद ही पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है।
विज्ञापन


प्रियंका-कैटरीना की पुरानी फोटो
प्रियंका चोपड़ा ने आज कुछ ही देर पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पुरानी फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की है। इस फोटो में प्रियंका के साथ कैटरीना कैफ भी नजर आ रही हैं। प्रियंका ने बॉलीवुड में अपने पुराने दिनों को याद करते हुए यह तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की है। इस तस्वीर के साथ प्रियंका ने लिखा, ''पता नहीं इस तस्वीर को किसने लिया था और कब यह तस्वीर ली गई थी।'' प्रियंका और कैटरीना की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
विज्ञापन

 
प्रियंका ने साझा की तस्वीर
इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ को देखकर आपको भी उनके पुराने दिनों की याद आ जाएगी। इस फोटो में दोनों ही अभिनेत्रियों ने बेहद हॉट अंदाज में फोटो क्लिक करवाई है। दोनों ने शिमरी टॉप पहना हुआ है, साथ ही दोनों ने मांग टीका पहना हुआ है। प्रियंका का पूरा गेटअप हरे रंग का दिखाई दे रहा है, जबकि कैटरीना गोल्डन रंग में चमचाती नजर आ रही हैं। दोनों ने टॉप के साथ जींस पहनी हुई है। प्रियंका चोपड़ा ने मदर्स डे के मौके पर बेटी मालती मैरी, मां मालती चोपड़ा और सासूमां के साथ कुछ तस्वीरें साझा की थीं, जिन्हें फैंस ने काफी पसंद किया था। वैसे देखा जाए तो प्रियंका सोशल मीडिया पर अक्सर ही अपनी नई फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। 
विज्ञापन


प्रियंका की आने वाली फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट एक साथ फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आ सकती हैं। हालांकि अभी तक इस फिल्म के आने की कोई भी आधिकारिक घोषणी नहीं की गई है। इसके अलावा प्रियंका फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' में नजर आएंगी। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा जॉन सीना, इदरीस एल्बा, जैक क्वैड नजर आएंगे।
Lahore 1947: 'लाहौर 1947' की रिलीज डेट हुई जारी, इस खास दिन को सनी देओल की फिल्म होगी रिलीज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें