फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा को इस बात का है अपराधबोध! बेटी मालती की परवरिश को लेकर कही ये बात

Fri, 03 May 2024 02:57 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 प्रियंका चोपड़ा ने एक साक्षात्कार में कामकाज के साथ अपनी बेटी मालती के पालन-पोषण को लेकर चर्चा की। इस दौरान अभिनेत्री ने कहा कि जो माताएं बाहर काम करने नहीं जातीं, उनके पास भी बहुत काम होते हैं। उन्हें उनके काम का श्रेय नहीं मिल पाता है।

विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रियंका चोपड़ा की गिनती सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में की जाती है। प्रियंका ने ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। कई अवसरों पर अभिनेत्री ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रशंसकों को गर्व महसूस कराया है। प्रियंका चोपड़ा ना सिर्फ एक बेहतरीन अदाकारा हैं बल्कि वह एक अच्छी मां भी हैं। अभिनेत्री यह सिद्ध करती हैं कि वह अपनी बेटी मालती के पालन-पोषण को शानदार तरीके से कर रही हैं। हाल ही में दिए गए एक साक्षात्कार में अभिनेत्री ने एक कामकाजी मां होने और अपने मन में अपराध बोध के होने को लेकर खुलासा किया। 

 

माताओं को काम का श्रेय नहीं मिलता

अभिनेत्री से जब यह पूछा गया कि वह अपने कामकाज और अपनी बच्ची मालती को एक साथ कैसे संभालती हैं? वह बाकी कामकाजी माताओं से क्या कहना चाहेंगी? इस पर अभिनेत्री ने कहा कि उनकी परवरिश भी एक कामकाजी मां ने की है। अभिनेत्री ने कहा जो माताएं बाहर काम नहीं करतीं वह भी पूरे दिन काम ही करती हैं। उनके पास भी बहुत काम होता है, लेकिन उन्हें उनके काम का पर्याप्त श्रेय नहीं मिलता।

विज्ञापन

टीवी के 'श्रीकृष्ण' का ट्रांसफॉर्मेशन देखा क्या?

 

इस बात के लिए अफसोस करती हैं प्रियंका

बच्चों को पालने के विषय में बात करते हुए अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि इसके लिए एक पूरे गांव की जरूरत होती है, जहां आपको एक सहायक साथी चुनने की आवश्यकता होती है। उन्होंने इस बात को भी स्वीकार किया कि उनकी बच्ची के आसपास इतने लोग होने के बावजूद उन्हें अपराधबोध महसूस होता है, जब वह अपनी बच्ची को छोड़कर काम पर जाती हैं।

 

मां के साथ बचपन के दिनों को किया याद

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मां के साथ बचपन के दिनों को याद किया। अभिनेत्री ने कहा कि वह अपनी मां के साथ अस्पताल जाती थी। नर्स स्टेशन पर उनके साथ खेलती थी। अभिनेत्री का मानना है कि इससे वास्तव में उन्हें ऐसा माहौल बनाने में मदद मिली है जहां माता-पिता अपने बच्चे का अपने जीवन में स्वागत कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘यही वह एक चीज है जो मुझे एहसास दिलाती है कि मेरे स्कूल जाने के बाद मेरे माता-पिता क्या कर रहे होंगे?

 

प्रियंका चोपड़ा वर्क फ्रंट

प्रियंका चोपड़ा के कार्यों की बात करें तो हाल ही में अभिनेत्री को वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में देखा गया था। अभिनेत्री हॉलीवुड फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट्स’ में इदरीस एल्बा और जॉन सीना के साथ अभिनय करते हुए नजर आएंगी। 

विज्ञापन

Kareena Kapoor: आमिर खान की फिल्म 'लापता लेडीज' की मुरीद हुईं करीना कपूर खान, तारीफ में पढ़े कसीदे

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें