साझा किया खट्टा-मीठा अनुभव
प्रीति जिंटा ने आज इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने अपने दोनों बच्चों-जय और जिया की तस्वीरें पोस्ट की हैं। रंग-बिरंगी ड्रेस में दोनों स्कूल में एक्टिविटी करते दिख रहे हैं। इसके साथ प्रीति जिंटा ने एक नोट लिखा है, जो काफी इमोशनल है। अभिनेत्री ने लिखा है, 'मेरे नन्हे-मुन्नों के स्कूल जाने की शुरुआत को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं और नर्वस भी हूं। यकीन नहीं होता कि ये समय आ गया है। मां के रूप में मेरा शेड्यूल बहुत व्यस्त है'।
D23 Expo: 'जूटोपिया 2' से लेकर 'कैप्टन अमेरिका ब्रेव न्यू वर्ल्ड' तक, आगामी हॉलीवुड फिल्मों पर आया बड़ा अपडेट
बोलीं- 'बच्चों के लिए बेहतर और सुरक्षित दुनिया हो'
प्रीति जिंटा ने आगे लिखा है, 'मेरे लिए यह एक खट्टा-मीठा पल है। मैं अपनी ही दुनिया में खुश हूं, लेकिन हमारे आस-पास की दुनिया में बहुत अशांति और दुख है। हम केवल यही उम्मीद और प्रार्थना कर सकते हैं कि हमारे आस-पास और अधिक प्यार, सहिष्णुता और शांति हो, ताकि हम सभी खुशी-खुशी साथ रह सकें और अपने बच्चों के लिए एक बेहतर और सुरक्षित दुनिया छोड़ सकें'।
प्रीति ने वर्ष 2016 में रचाई शादी
प्रीति जिंटा ने वर्ष 2016 में जीन गुडइनफ से शादी रचाई और लॉस एंजिल्स चली गईं। जीन और प्रीति वर्ष 2021 में सरोगेसी की मदद से एक बेटे और बेटी के माता-पिता बने। प्रीति जिंटा के आज के पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। फैंस लिख रहे हैं, 'बच्चों की यह नई रोमांचक यात्रा है। इसमें वे सीखेंगे। आगे बढ़ेंगे। उम्मीद है कि वे और मजबूत होंगे और बेहतर दुनिया का निर्माण करेंगे'। अभिनेत्री डायना पेंटी ने भी कमेंट कर लिखा है, 'मैं उनसे मिली हूं। बहुत खुशी की बात है'। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रीति जिंटा आगामी फिल्म 'लाहौर 1947' में सनी देओल के साथ नजर आएंगी।
Naga Chaitanya: सगाई के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखे नागा चैतन्य, अपने असिस्टेंट की शादी में हुए शामिल