प्रशंसकों को किया सतर्क
अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने अपने प्रशंसकों को सतर्क करते हुए लिखा है, 'अच्छी खबर नहीं हैं। मेरा एक्स अकाउंट हैक हो गया है। आप किसी भी मैसेज या ट्वीट का जवाब न दें'। पोस्ट पर एक्टर के फैंस भी उन्हें सावधानी बरतने का सुझाव दे रहे हैं।
पार्टनर गेब्रिएला ने जताई हैरानी
फिलहाल अर्जुन रामपाल ने अपने प्रशंसकों को सतर्क कर दिया है, जिससे कोई अभिनेता के नाम पर हैकर्स के झांसे में न आए। प्रशंसकों के साथ-साथ अभिनेता की पार्टनर गेब्रिएला डेमेट्रिड्स ने भी उनके पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए हैरानी वाला इमोजी पोस्ट किया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन रामपाल को बीते दिनों 'क्रैक - जीतेगा तो जिएगा' फिल्म में देखा गया था। यह फिल्म इस साल फरवरी में रिलीज हुई थी, जिसमें अर्जुन विद्युत जामवाल के साथ नजर आए थे।
Farhan Akhtar: इस फिल्म के फ्लॉप होने से डिप्रेशन में चले गए थे फरहान अख्तर, ठीक होने में लगे डेढ़ साल