फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jai hanuman: प्रशांत वर्मा ने दिखाई भक्त और भगवान के मिलन की पहली झलक, ‘जय हनुमान’ के लिए दिया ये राम वचन

Wed, 17 Apr 2024 11:45 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आज राम नवमी के इस पवित्र मौके पर ब्लॉकबस्टर हनुमान के सीक्ल का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है। यह सीक्वल 'जय हनुमान' के नाम से आएगा। फिल्म निर्देशक प्रशांत वर्मा ने फिल्म के बारे में एक फोटो जारी करके फैंस की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
जय हनुमान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रशांत वर्मा ने फिल्म की एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया। यह फिल्म का पहला पोस्टर है। जिसमें भगवान हनुमान और भगवान राम का हाथ दिखाई दे रहा है। ऐसा लग रहा है कि दोनों एक-दूजे से कोई वादा कर रहे हों। यह पोस्टर काफी धार्मिक और सकारात्मक उर्जा से भरा दिखाई दे रहा है। फैंस इस पोस्टर को देखकर काफी रोमांचित हो रहे हैं। फिल्म के पोस्टर काफी धार्मिक दिखाई दे रहा है। पोस्टर पर लिखा 'वजनं धर्मस्य रक्षणं' है। इसका अर्थ है, ''त्रेतायुग में एक पवित्र वादा किया गया था जिसकी कलयुग में रक्षा की जाएगी।'' तेजा सज्जा के फैस के लिए भी खुशखबरी है। इस फिल्म में तेजा सज्जा अहम किरदार में नजर आएंगे। 

विज्ञापन

वर्कफ्रंट
साउथ अभिनेता तेजा सज्जा ने अपनी फिल्म 'हनुमान' से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। अब इस फिल्म के सीक्वल की घोषणा भी की जा चुकी है। इस फिल्म के सीक्वल की खबर को लेकर फैंस बेहद खुश हैं। फिल्म 'हनुमान' ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड तोड़े थे। 'हनुमान' की सफलता के बाद तेजा सज्जा के पास कई बड़ी फिल्मों के ऑफर आ रहे हैं। वह जल्द ही निर्देशक कार्तिक घट्टामनेनी निर्देशित एक्शन-एडवेंचर फिल्म में अहम किरदार में नजर आएंगे।
विज्ञापन


War 2: वॉर 2 से ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर का लुक हुआ लीक, दोनों स्टार्स के बीच दिखेगा धमाकेदार एक्शन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें