फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannappa Movie: अक्षय कुमार के साथ इस किरदार में दिखेंगे साउथ सुपरस्टार प्रभास, कृति सेनन को भी मिला दमदार रोल

Tue, 16 Apr 2024 05:28 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रभास मांचू विष्णु के ड्रीम प्रोजेक्ट 'कन्नप्पा' में कैमियो रोले निभाते हुए नजर आएंगे। ऐसी अटकलें हैं कि प्रभास फिल्म में भगवान शिव के रूप में नजर आएंगे। अब प्रभास के किरदार को लेकर नया अपडेट सामने आया है। 
विज्ञापन
प्रभास, अक्षय कुमार, कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ अभिनेता और फिल्म निर्माता मांचू विष्णु अपनी महत्वकांक्षी परियोजना 'कन्नप्पा' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। आज मांचू विष्णु ने बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार का फिल्म के कलाकारों में शामिल होने के लिए स्वागत किया। अक्षय कुमार इस फिल्म के जरिए अपना साउथ डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय के शामिल होने की खबर खुद मांचू विष्णु ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए दी थी। वहीं अब फिल्म में साउथ सुपरस्टार प्रभास के किरदार के बारे में दिलचस्प जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन

शिव की भूमिका नहीं निभाएंगे प्रभास!
दरअसल, साउथ सुपरस्टार प्रभास मांचू विष्णु की 'कन्नप्पा' में एक अतिथि भूमिका में दिखाई देंगे, जिसकी शूटिंग चल रही है। फिल्म में कई मशहूर कलाकार प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। ऐसी अटकलें हैं कि प्रभास फिल्म में भगवान शिव के रूप में नजर आएंगे, लेकिन टीम ने चुप्पी साध रखी है और उनकी भूमिका के बारे में कभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। वहीं अब खबर आई है कि प्रभास फिल्म में नंदी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। उम्मीद है कि वे जल्द ही सेट पर शामिल होंगे और एक ही शेड्यूल में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर लेंगे।
Kareena Kapoor: इस किरदार को निभाने में बेबो को आया था मजा, आज खुद ही किया खुलासा, फिल्म को मिले थे तीन अवॉर्ड

प्रभास इस वजह से बनेंगे 'नंदी'
चर्चा है कि प्रभास की टीम ने उनकी आगामी विज्ञान-फाई फिल्म 'कल्कि एडी 2898' में भगवान महा विष्णु के समान चरित्र के चित्रण को देखते हुए 'कन्नप्पा' टीम से अभिनेता के लिए एक अलग भूमिका निर्धारित करने का अनुरोध किया। अब यह अनुमान लगाया जा रहा है कि भगवान शिव की भूमिका अक्षय कुमार निभाएंगे। वहीं प्रभास फिल्म में अब नंदी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इसके साथ ही खबर है कि फिल्म में कृति सेनन को भी खास भूमिका मिली है। हालांकि, आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
Salman Khan: सलमान खान के घर पहुंचे महाराष्ट्र के सीएम एकानाथ शिंदे, अभिनेता से की मुलाकात
विज्ञापन

फिल्म के कलाकार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार फिल्म में भगवान शिव की भूमिका निभा रहे हैं और अफवाह है कि अनुष्का पार्वती की भूमिका निभाएंगी। 'कन्नप्पा' में मोहनलाल, शिवराज कुमार, नयनतारा, कृति सेनन, आर सरथकुमार, ब्रह्मानंदम अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन मुकेश कुमार सिंह ने किया है। इस फिल्म का निर्माण 24 फ्रेम्स फैक्ट्री कर रही है। वहीं बात करें प्रभास की आने वाली फिल्मों के बारे में तो उनके पास 'कल्कि 2898 एडी', 'राजा साब', 'स्पिरिट' और 'हनु राघवपुड़ी' की फिल्म है।
Zeenat Mumtaz: 'मैं अपने सहयोगियों को अपमानित नहीं करती...,' मुमताज की आलोचना पर जीनत अमान का पलटवार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें