फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Spirit Update: प्रभास के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी, संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म 'स्पिरिट' पर नया अपडेट

Tue, 30 Jul 2024 10:56 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रभास की आगामी फिल्म 'स्पिरिट' के बारे में पहले ही जानकारी मिल चुकी है कि यह फिल्म संदीप रेड्डी वंगा द्वारा निर्देशित की जाएगी। फिल्म की प्री-प्रोडक्शन का काम तेजी से चल रहा है और अब इस प्रोजेक्ट के बारे में एक और नया दिलचस्प अपडेट सामने आया है।
 
विज्ञापन
'स्पिरिट' - प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैन इंडिया स्टार प्रभास की हर एक फिल्म का उनके प्रशंसक बेसब्री से इंतजार करते हैं। प्रशंसक प्रभास की हर एक फिल्म को लेकर जानकारी प्राप्त करते रहते हैं। 'कल्कि 2898 एडी' की आपार सफलता के बाद प्रभास की आगामी फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस जानकारी से प्रभास के प्रशंसक बेहद खुश होने वाले हैं।
विज्ञापन


डबल रोल में नजर आएंगे प्रभास
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म 'स्पिरिट' में प्रभास डबल रोल में नजर आएंगे। प्रभास एक पुलिस अधिकारी के रूप में दिखेंगे, जबकि दूसरी भूमिका में वे मुख्य विलेन का किरदार निभाएंगे। यानी की प्रभास एक ही फिल्म में हीरो और खलनायक का रोल निभाते नजर आएंगे। प्रभास को डबल रोल में देखना उनके प्रशंसकों के लिए काफी रोमांचक और अनोखा अनुभव रहेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निगेटिव रोल में प्रभास की एंट्री फिल्म के इंटरवल के बाद होगी, जो कि फिल्म में एक महत्वपूर्ण मोड़ की शुरुआत को संकेत देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


'एनिमल' फिल्म से प्रसिद्धी हासिल कर चुके निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा को उनके बेहतरीन निर्देशन के लिए जाना जाता है। वहीं, प्रभास को निगेटिव अवतार में देखना निश्चित रूप से दर्शकों के लिए एक नया अनुभव होगा। प्रभास और संदीप के प्रोजेक्ट 'स्पिरिट' को लेकर यही अनुमान लगाया जा सकता है कि यह एक यादगार फिल्म होगी। हालांकि, प्रभास के डबल रोल को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन इस जानकारी ने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर और अधिक जिज्ञासा पैदा कर दी है। प्रभास का दोहरी भूमिका में आना दर्शकों की उम्मीदों को और भी बढ़ाता है।
Mahesh Babu: महेश बाबू ने फिल्म 'रायन' में धनुष के अभिनय की जमकर सराहना की, बोले- फिल्म एक बार जरूर देखनी..
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें