हार्दिक पांड्या-नताशा स्टेनकोविक
- फोटो : इंस्टाग्राम
नताशा स्टेनकोविक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। नताशा ने हाल ही में अपनी इंस्टागॅाम स्टोरी पर कार में बैठे हुए अपना एक वीडियो साझा किया है। उन्होंने कहा, 'मैं कुछ ऐसा पढ़ने के लिए बहुत उत्साहित थी, जिसे मुझे आज सुनने की बहुत जरूरत थी। इसीलिए मैं अपने साथ कार में बाइबल लेकर आई थी। क्योंकि मैं इसे आप सभी को पढ़ना चाहती थी।'