फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pooja Bhatt: फर्जी अकाउंट बनाने वालों पर भड़कीं पूजा तो ट्रोल्स ने लिया आड़े हाथों, बोले- एक को झेल ही रहे हैं

Tue, 09 Apr 2024 01:27 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री पूजा भट्ट अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ काफी कनेक्ट भी रहती हैं। अब हाल ही में, पूजा ने अपने फैंस को फेक अकाउंट को लेकर सचेत किया और बताया कि किसी ने इंस्टाग्राम पर उनका फेक अकाउंट बनाया था। हालांकि, इसके बाद लोगों ने पूजा को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया।
 
विज्ञापन
पूजा भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूजा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फर्जी अकाउंट का स्क्रीनशॉट साझा किया। फर्जी आईडी पर पूजा की सेल्फी और पिता महेश भट्ट के साथ उनकी तस्वीरें भी पोस्ट की गई थीं। पूजा ने लिखा, "पीछा करने वाले सतर्क लोग! यह व्यक्ति इंस्टाग्राम पर मेरे सभी फॉलोअर्स को संदेश भेज रहा है, खासकर उन लोगों को जिनके पास पहुंच हासिल करने के लिए निजी खाते हैं। इसलिए कृपया इसे नजरअंदाज करें या अगर वे उत्पीड़न जारी रखते हैं तो रिपोर्ट करें।"
विज्ञापन


यूजर्स का मिला यह रिस्पॉन्स
पूजा के इस जागरूकता भरे संदेश के बाद भी उनकी जमकर आलोचना की गई है। एक यूजर ने लिखा, 'एक तो झेल ही रहे हैं। कौन कमबख्त इन मोहतरमा की फेक आईडी बना रहा है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'अब इनकी भी फर्जी आईडी बन रही है। मत बनाया करो कोई भी फॉलो नहीं करेगा।' एक और यूजर ने लिखा, 'पूजा भट्ट ने इंस्टाग्राम को बिग बॉस समझ लिया है। यहां भी कोई इनके साथ गेम खेल रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन


इस सीरीज में आई थीं नजर
ऐसा लगता है कि अकाउंट अब डिलीट कर दिया गया है। इससे पहले भी पूजा ने सोशल मीडिया पर उनके जैसा होने का दिखावा करने वाले अकाउंट्स को लेकर अपने फॉलोअर्स को चेतावनी दी थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो पूजा को हाल ही में वेब सीरीज बिग गर्ल्स डोंट क्राई में देखा गया था, जिसे दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।

Ram Charan-Upasana: अखिल अक्किनेनी की पार्टी के लिए राम चरण और उपासना ने भरी उड़ान, साधारण लुक में दिखा जोड़ा




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें