फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamini Krishnamurthy: 'आपने हमारी विरासत को समृद्ध किया' यामिनी कृष्णमूर्ति के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

Sun, 04 Aug 2024 04:03 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भरतनाट्यम डांसर यामिनी कृष्णमूर्ति अब हमारे बीच नहीं रहीं। शनिवार 3 अगस्त को उन्होंने अपोलो अस्पताल में अंतिम सांस ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
डॉ. यामिनी कृष्णमूर्ति, पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकप्रिय भरतनाट्यम नृत्यांगना यामिनी कृष्णमूर्ति ने कल शनिवार 3 अगस्त को दुनिया को अलविदा कह दिया। 84 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। नृत्यांगना के मैनेजर और सचिव गणेश ने इस दुखद खबर पुष्टी की। नृत्यांगना के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। आज रविवार को उन्होंने एक्स पर पोस्ट साझा किया है। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर साझा किया पोस्ट
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा है, 'डॉ. यामिनी कृष्णमूर्ति के निधन की खबर से बेहद दुःख हुआ। भारतीय शास्त्रीय नृत्य के प्रति उनकी उत्कृष्टता और समर्पण ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है और हमारे सांस्कृतिक परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने हमारी विरासत को समृद्ध करने के लिए बहुत काम किया। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना। ओम शांति'।

सात माह से आईसीयू में थीं नृत्यांगना
यामिनी कृष्णमूर्ति  उम्र संबंधी समस्याओं से पीड़ित थीं और पिछले सात महीने से आईसीयू में थीं। कृष्णमूर्ति के परिवार में दो बहनें हैं। यामिनी कृष्णमूर्ति का जन्म आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के मदनपल्ली में हुआ था। उनका पालन-पोषण तमिलनाडु के चिदम्बरम में हुआ था। यामिनी कृष्णमूर्ति ने 1957 में मद्रास में डेब्यू किया था। उन्हें तिरुमाला तिरूपति देवस्थानम की अस्थाना नर्तकी (निवासी नर्तकी) होने का सम्मान प्राप्त था। उन्हें कुचिपुड़ी नृत्य शैली की 'मशाल वाहक' के रूप में भी जाना जाता था।
Laal Singh Chaddha: राम गोपाल वर्मा ने फिल्म के फ्लॉप होने की बताई वजह, इस कारण दर्शकों को नहीं कर पाई आकर्षित
विज्ञापन

कई सम्मानों से नवाजा गया
नृत्यांगना अपने संस्थान, यामिनी स्कूल ऑफ डांस, हौज खास, नई दिल्ली में युवा नर्तकियों को नृत्य की शिक्षा देती थीं। यामिनी कृष्णमूर्ति के नृत्य करियर ने उन्हें कई पुरस्कार दिलाए, जिनमें पद्म श्री (1968),  पद्म भूषण (2001), और पद्म विभूषण (2016) शामिल हैं, जो भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। 
Yamini Krishnamurthy: 'आपने हमारी विरासत को समृद्ध किया' यामिनी कृष्णमूर्ति के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें