पीयूष ने पत्नी को सब कुछ बताया
अपनी पत्नी से बेवफाई पर पीयूष मिश्रा ने कहा 'अगर आपने अपनी पत्नी के सामने यह बात मान ली है, तो यह बहुत बड़ी बात है। अपनी पत्नी से सब कुछ बताने से पहले मेरे अंदर एक तूफान था, जब मैंने उन्हें सब कुछ बता दिया तो मुझे शांति मिली। मैंने अपनी पत्नी के साथ गलत किया था और अपने पाप धोने के लिए उसे सच बताना मेरे लिए जरूरी था। मेरी पत्नी ने मुझे समझा और मुझसे कहा- कोई बात नहीं। तुमने कुछ गलतियां की, तो कुछ मैंने कीं।' उन्होंने मुझसे कहा कि मेरा दिल साफ है। अब वक्त है सही तरीके से जिंदगी जीने का।
पीयूष मिश्रा का काम
पीयूष मिश्रा ने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'मकबूल', 'तमाशा' और 'इंडियन 2' जैसी फिल्मों में काम किया है। 'ब्लैक फ्राइडे' और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जैसी फिल्मों में उनके लिखे गाने ने उन्हें एक गीतकार के तौर पर भी पहचान दिलाई। उन्हें आखिरी बार 2025 की फिल्म क्रेजी में देखा गया था।