फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Phir Aayi Hasseen Dillruba: नवाबों के शहर पहुंचे 'फिर आई हसीन दिलरुबा' के सितारे, यूजर बोले- हसीन हो गया लखनऊ

Tue, 06 Aug 2024 09:52 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तापसी पन्नू ने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा किया है। इसके साथ लिखा है, 'मुस्कुराइए, ये हसीन दिलरुबा लखनऊ में हैं'। सितारों को लखनऊ में देख फैंस बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी, सनी कौशल, जिमी शेरगिल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी की फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' रिलीज को तैयार है। फिल्म के सितारे जोर-शोर से प्रमोशन में जुटे हैं। आज इस फिल्म की स्टारकास्ट नवाबों के शहर लखनऊ पहुंची है। तापसी पन्नू ने पोस्ट साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने शहर से खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें विक्रांत मैसी और सनी कौशल भी नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी, सनी कौशल, जिमी शेरगिल - फोटो : इंस्टाग्राम
तापसी पन्नू ने साझा कीं खूबसूरत तस्वीरें
तापसी पन्नू ने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा किया है। इसके साथ लिखा है, 'मुस्कुराइए, ये हसीन दिलरुबा लखनऊ में हैं'। तापसी पन्नू रेड और पिंक कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। विक्रांत ब्लैक टीशर्ट और ब्लू डैनिम जींस में हैं। सनी कौशल व्हाइट कलर के आउटफिट में हैं। इनके साथ जिमी शेरगिल भी हैं। तस्वीरें देखकर कहा जा सकता है कि लखनऊ यात्रा के दौरान सितारों ने खूब मस्ती की है। सभी ई-रिक्शा की सवारी करते नजर आ रहे हैं।
Kritika Kamra: 'शुक्ल पक्ष' में कृतिका ने किया ग्यारह ग्यारह के मजेदार मोड़ का खुलासा, किरदार को यूं बनाया खास

तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी, सनी कौशल, जिमी शेरगिल - फोटो : इंस्टाग्राम
यूजर्स ने लुटाया प्यार
इस पोस्ट पर यूजर्स के दिलचस्प कमेंट आ रहे हैं। सबसे ज्यादा लाइमलाइट तापसी पन्नू ने लूटी है। सितारों के लखनऊ पहुंचने पर फैंस खुश हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आज लखनऊ हसीन हो गया है'। एक यूजर ने लिखा है, 'स्वैग तो सिर्फ तापसी का ही है'। एक यूजर ने लिखा, 'अगस्त की शाम हसीना के नाम'। एक यूजर ने लिखा, 'नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन लेने का वक्त आ गया है'। यह फिल्म 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
विज्ञापन

तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी, सनी कौशल, जिमी शेरगिल - फोटो : इंस्टाग्राम
सीक्वल के लिए उत्साहित हैं दर्शक
कहा जा रहा है कि फिल्म की स्टारकास्ट लखनऊ में फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए पहुंची है। फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' वर्ष 2021 में रिलीज हुई 'हसीन दिलरुबा' की सीक्वल है। पहले पार्ट को दर्शकों का काफी प्यार मिला था, अब सीक्वल को लेकर भी उत्साह बरकरार है। फिल्म का निर्देशन जयप्रद देसाई ने किया है। स्क्रिप्ट  कनिका ढिल्लों ने लिखा है और इस फिल्म को आनंद एल राय, हिमांशु शर्मा, कृष्णा कुमार और भूषण कुमार ने प्रोड्यूस किया है।
Paris Olympics-Ranveer: 'एक और दिन लड़ो', रणवीर सिंह ने बढ़ाया पेरिस ओलंपिक में पदक से चूके लक्ष्य सेन का हौसला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें