रणवीर ने दिया लक्ष्य को समर्थन
रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लक्ष्य की तस्वीर साझा की। पोस्ट साझा कटे उन्होंने लिखा, 'क्या खिलाड़ी है। क्या धीरज, क्या चपलता, क्या शॉट्स की रेंज, क्या फोकस, क्या धैर्य, क्या होशियारी। शानदार बैडमिंटन का प्रदर्शन। यह बताना मुश्किल है कि वे ओलंपिक में कितने शानदार रहे हैं। बहुत कम अंतर से गेम में हार गए, लेकिन वे केवल 22 साल के हैं और वे अभी शुरुआत कर रहे हैं। एक और दिन लड़ो। तुम पर गर्व है, स्टारबॉय सेनलक्ष्य।'
ली जी जिया से हुआ था लक्ष्य का सामना
पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक के लिए खेले गए मैच में लक्ष्य सेन का सामना ली जी जिया से हुआ, लेकिन वे 13-21, 21-16, 21-11 से हार गए। मैच के बारे में बताते हुए लक्ष्य सेन ने कहा कि उनके पास मौके थे, खासकर दूसरे सेट में, लेकिन वे उनका फायदा नहीं उठा पाए। उन्होंने ली के प्रदर्शन की प्रशंसा की और कहा कि वे इस समय हार को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। लक्ष्य सेन ने यह भी बताया कि मामूली चोट के कारण उनके खेल में बाधा आई, जिससे कुछ समय के लिए गति में कमी आई।
रणवीर सिंह की आने वाली फिल्में
वहीं बात करें रणवीर सिंह की आने वाली फिल्मों के बारे में तो हाल ही में उनकी नई फिल्म का एलान हुआ है। आदित्य धर के साथ उन्होंने इस फिल्म की घोषणा की थी। इस अनाम फिल्म में संजय दत्त, आर. माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल जैसे स्टार कलाकार हैं। यह बड़ी फिल्म जियो स्टूडियो और बी62 स्टूडियो द्वारा निर्मित है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का नाम 'धुरंधर' है। इसके साथ ही रणवीर के पास फरहान अख्तर की 'डॉन 3' भी है, जिसमें वे कियारा आडवाणी के साथ नजर आएंगे।