'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द हंट फॉर गॉलम'
- फोटो : इंस्टाग्राम: itsryanunicomb
'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' के प्रशंसकों के लिए कुछ अच्छी खबर है। वार्नर ब्रदर्स लॉर्ड ऑफ द रिंग्स फिल्मों के एक नए बैच पर काम कर रहे हैं। पहली फिल्म, जिसका अस्थायी नाम 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द हंट फॉर गॉलम' है। वे इस फिल्म को साल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। गॉलम के प्रशंसक उनके इर्द-गिर्द घूमती फिल्म मिलने की खबर से रोमांचित हैं।
फ्रेंचाइजी में बनेंगी दो फिल्में
रिपोर्ट्स के अनुसार, अब स्क्रिप्ट निर्माण के शुरुआती चरण में है। एंडी सर्किस निर्देशक पीटर जैक्सन के साथ इस फीचर में अभिनय और निर्देशन करने के लिए तैयार हैं। वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के सीईओ डेविड जैस्लाव ने गुरुवार को कहा कि मूल 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' के फिल्म निर्माता पीटर जैक्सन और उनके साथी फ्रैन वॉल्श और फिलिपा बॉयन्स फिल्म का निर्माण कर रहे हैं और वे हर कदम पर उनके साथ शामिल होंगे। फ्रैन और फिलिपा पटकथा लिखेंगे, वहीं पीटर परियोजना का निर्माण करेंगे। अभी इस फ्रेंचाइजी में दो फिल्में बनने की उम्मीद है।
Good bad Ugly: हैदराबाद में आज शुरू होगी 'गुड बैड अग्ली' की शूटिंग, इन दमदार दृश्यों को फिल्माएंगे अजित
'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द हंट फॉर गॉलम' की टीम
गुरुवार की सुबह वार्नर ब्रदर्स की एक प्रेस विज्ञप्ति में स्टूडियो ने खुलासा किया कि फिल्म का कार्यकारी शीर्षक 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द हंट फॉर गॉलम' है और इसका निर्देशन सर्किस द्वारा किया जाएगा और इसमें उनकी मुख्य भूमिका होगी। फिल्म का कार्यकारी निर्माण केन कमिंस द्वारा किया जाएगा, जिसमें सर्किस और द इमेजिनेरियम के जोनाथन कैवेंडिश शामिल होंगे।
Heeramandi: ‘सेट पर आने से पहले डायलॉग रट लिया करो’, सोनाक्षी सिन्हा ने भंसाली की भतीजी को किया रोस्ट
तीनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
वहीं बात करें मूल फिल्म की तो 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' जेआरआर टॉल्किन की पुस्तक सीरीज पर आधारित एक फिल्म फ्रेंचाइजी है। पीटर के मूल देश न्यूजीलैंड में एक साथ तीन फिल्मों की शूटिंग हुई। 'द फेलोशिप ऑफ द रिंग' 2001 में रिलीज हुई, 'द टू टावर्सट 2002 में और ट' रिटर्न ऑफ द किंग' 2003 में रिलीज हुई। ये फिल्में 1999-2000 के बीच शूट की गई थीं। कई ऑस्कर जीतने वाली ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं और सामूहिक रूप से 2.988 बिलियन डॉलर की कमाई की। अब दर्शकों को 2026 में एक बार फिल्म सिनेमाघरों में नई फिल्म का लुत्फ उठाने के मौका मिलेगा।
Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर ने राजकुमार राव के लिए साझा किया एक प्यारा पोस्ट, श्रीकांत के लिए लिखी एक खास बात