आंध्र प्रदेश के विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले जन सेना पार्टी के सुप्रीमो पवन कल्याण ने आज उप मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण कर लिया। इसके अलावा पवन ने पंचायत राज, ग्रामीण विकास एवं ग्रामीण जल आपूर्ति; पर्यावरण, वन और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री के रूप में भी कार्यभार संभाला।
इन फाइलों पर किया साइन
जनसेना पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल पर इस खास मौके की कुछ तस्वीरें साझा की गई हैं। साथ ही जानकारी देते हुए बताया गया है कि पवन कल्याण ने कुर्सी संभालने के बाद दो अहम फाइलों पर हस्ताक्षर भी किए। इनमें से एक है- रोजगार गारंटी योजना के तहत किए जाने वाले कामों के लिए धनराशि आवंटित करने की फाइल और दूसरी है- आदिवासी गांवों में पंचायत भवनों के निर्माण से जुड़ी फाइल।
इन्होंने दी पवन को शुभकामनाएं
पवन कल्याण की जनसेना पार्टी ने आंध्र प्रदेश में 2 सीटों पर लोकसभा और 21 सीटों पर विधानसभा का चुनाव लड़ा था। उनकी पार्टी ने सभी सीटों पर जीत हासिल की थी। आज उनके द्वारा पदभार संभालने के बाद मंत्री नादेंदला मनोहर और कंडुला दुर्गेश ने उन्हें शुभकामनाएं दी। इनके अलावा काकीनाडा के सांसद टी. उदय श्रीनिवास, विशाखापत्तनम दक्षिण के विधायक चौधरी श्रीनिवास राव और जेएसपी के महासचिव के. नागबाबू भी बधाई देने वालों में शामिल रहे।
Sonakshi-Zaheer Wedding: जब 'डबल एक्सएल' के सेट पर जहीर से डर गई थीं सोनाक्षी! हुमा कुरैशी की छूट गई थी हंसी
पवन की आने वाली फिल्में
पवन कल्याण की तीन फिल्में आने वाली हैं, जिनकी शूटिंग चुनाव के कारण अटक गई थी। इन फिल्मों में 'उस्ताद भगत सिंह', 'ओजी' और 'हरि हरा वीरा मल्लू' शामिल हैं। ये तीनों की एक्शन फिल्में हैं और तीनों के निर्माता पवन के सेट पर लौटने का इंतजार कर रहे हैं।
Bollywood Actress: इंडस्ट्री पर राज कर रहीं विदेश से आईं ये हसीनाएं, सलमान-शाहरुख के साथ भी दे चुकीं हिट