सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी रचाने जा रहे हैं। दोनों फिल्म 'डबल एक्सएल' में साथ काम कर चुके हैं। शूटिंग के दौरान दोनों जमकर मस्ती करते थे। उससे जुड़ा एक किस्सा अब खूब चर्चा में है।
सोनाक्षी सिन्हा जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। अभिनेत्री अपने कथित बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ 23 जून को शादी कर रही हैं। इनकी शादी की खबरों को लेकर काफी पहले से कयास लगाए जा रहे थे। फिर एक ऑडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, जिसमें सोनाक्षी और जहीर की आवाज सुनाई दे रही है। दोनों करीब सात साल के रिलेशनशिप को शादी में तब्दील करने जा रहे हैं। इसके अलावा हनी सिंह और पूनम ढिल्लों ने भी शादी कंफर्म कर दी है।
विज्ञापन
जहीर ने किया था सोनाक्षी से मजाक
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल फिल्म 'डबल एक्स एल' में साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म में हुमा कुरैशी भी नजर आई थीं। इन दिनों सोशल मीडिया पर सोनाक्षी और जहीर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें जहीर अपनी होने वाली जीवनसंगिनी के साथ प्रैंक करते दिख रहे हैं। वीडियो में सोनक्षी और हुमा सेट पर घूमती दिख रही हैं, तभी अचानक जहीर पीछे से आकर सोनाक्षी को डरा देते हैं।
Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में मोबाइल फोन ले जा सकेंगे कंटेस्टेंट्स? अनिल कपूर ने दिया बड़ा हिंट
विज्ञापन
मेहमानों के लिए रखी गई ये शर्त
सोनाक्षी डर जाती हैं इसके बाद जहीर बहुत जोर से हंसते हैं। हुमा कुरैशी भी यह नजारा देख अपनी हंसी नहीं रोक पाई हैं। फिल्म 'डबल एक्स एल' वर्ष 2022 में रिलीज हुई थी। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की बात करें तो इसमें इनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल होंगे। कहा जा रहा है कि कपल पहले रजिस्टर्ड मैरिज करेगा। शादी की रस्म का कार्ड वायरल हो रहा है। इसमें मेहमानों से गुजारिश की गई है कि वे लाल रंग के कपड़े पहन कर न आएं।
सोनाक्षी ने किया था पिता की इच्छा का खुलासा
सोनाक्षी की शादी की खबरों के बीच सोनाक्षी का एक पुराने इंटरव्यू में किया गया खुलासा भी खूब चर्चा में हैं। अभिनेत्री ने बताया था कि उनके पिता यानि अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा नहीं चाहते कि बेटी उनका घर छोड़कर जाए। वे चाहते हैं कि इसकी बजाय दामाद ही उनके घर आ जाए। सोनाक्षी ने सिमी ग्रेवाल के साथ बातचीत में कहा था कि 'हर पिता अपनी बेटी को लेकर चिंतित रहते हैं। मैं अपने पिता की आंखों का तारा हूं। उन्होंने मुझे बहुत प्यार से पाला है। वे चाहते हैं कि मैं अपने पति को ही घर लेकर आऊं। वे मुझे अपने पति के घर नहीं जाने देना चाहते हैं'।
Ration Scam: ईडी के सामने पेश हुईं अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता, राशन वितरण घोटाले को लेकर चल रही जांच