फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parineeti Chopra Chamkila: परिणीति चोपड़ा ने गाना गाकर किया शुक्रिया, बोलीं- चमकीला में अमरजोत को पसंद करने...

Mon, 15 Apr 2024 04:11 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म चमकीला को लेकर लगातार लोगों की राय सामने आ रही है। वहीं फिल्म को लेकर बॉलीवुड हस्तियां भी सोशल मीडिया पर अपनी राय साझा कर रही हैं। इस खुशी में फिल्म की अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अपना एक खास वीडियो शेयर किया है। 
विज्ञापन
परिणीति चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्देशक इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म 'चमकीला' की सफलता की कहानी आम लोगों से लेकर बॉलीवुड हस्तियों के जुबान पर चढ़ी हुई है। फिल्म को लेकर लगातार कोई ना कोई बॉलीवुड अभिनेता अपनी राय सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ के अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है। राजकुमार राव से लेकर प्रियंका चोपड़ा, तृप्ति डिमरी और कार्तिक आर्यन के अलावा भी कई बॉलीवुड हस्तियों ने फिल्म को पसंद किया और फिल्म को लेकर अपनी राय सोशल मीडिया साइट पर साझा की।
विज्ञापन


फिल्म चमकीला
फिल्म 'चमकीला' पंजाब के मशहूर सिंगर अमर सिंह चमकीला पर बनी एक बायोपिक फिल्म है। इसका निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ ने अमर सिंह चमकीला का किरदार निभाया है, जबकि परिणीति चोपड़ा ने फिल्म में अमर सिंह चमकीला की पत्नी अमरजोत कौर का किरदार निभाया है। 

परिणीति का खास पोस्ट
फिल्म में इन दोनों ही अभिनेताओं ने बेहतरीन अभिनय के साथ गाने भी गाए हैं। फैंस के साथ-साथ यह फिल्म बॉलीवुड हस्तियों को भी बेहद पसंद आ रही है। बॉलीवुड के उन सभी कलाकारों का शुक्रियां अदा करते हुए परिणीति ने भी एक खास पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। परिणीति ने फिल्म का ही गाना 'ललकारे नाल' गाकर अपनी खुशी का इजहार किया। साथ ही उन्होंने पोस्ट पर लिखा, ''अमरजोत को इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया।'' आगे परिणीति ने लिखा, ''आप सभी के ढेर सारे प्यार के लिए धन्यवाद।''
विज्ञापन

 

इमोशनल हुईं परिणीति
इस पोस्ट से पहले भी परिणीति चोपड़ा ने फिल्म 'चमकीला' को लेकर एक और पोस्ट साझा किया था। परिणीति ने अपने सोशल मीडिया साइट में फिल्म की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा था, ''कम्बल में दुबकी हुई हूं। आपके शब्दों, फोन और फिल्म समीक्षाओं से अभिभूत हूँ। (आंसू रुक नहीं रहे हैं)। परिणीति वापस लौट आई। यह शब्द मेरे कानों में जोर-जोर से गूंज रहे हैं। इस बारे में कभी नहीं सोचा था। जी हां मैं वापस आ गई हूं, और अब कहीं नहीं जा रही हूं।''
विज्ञापन

Kalki 2898 AD Release Date: प्रभास-दीपिका के फैंस के लिए खुशखबरी, इस दिन रिलीज होगी कल्कि 2898 एडी

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें