मलयालम सिनेमा को लेकर कही यह बात
शेयर किए गए इस वीडियो में माहिरा अपने दोस्तों से कहती नजर आ रही हैं कि उन्हें मलयालम फिल्में जरूर देखना चाहिए। इस बीच उनसे कोई पूछता है कि क्या 'केजीएफ' एक मलयालम फिल्म है, जिसके जवाब में माहिरा कहती है, “नहीं मैं तमिल और तेलुगु सिनेमा के बारे में बात नहीं कर रहा हूं। मैं मलयालम की बात कर रही हूं। आपको मलयालम सिनेमा देखना चाहिए।”
SRK Speaks: ‘जवान’ के बारे में बोले शाहरुख खान, हर किसी की भलाई के लिए खास चीजें करता ये एक आम इंसान है!
मोहनलाल और पृथ्वीराज की फैन हैं माहिरा
बातचीत में मोहनलाल और पृथ्वीराज जैसे दिग्गज मलयालम सितारों के बारे में बात करते हुए माहिरा कहती हैं, “वे बॉलीवुड को अपनी फिल्में बेचकर ज्यादा पैसे कमाते हैं, जहां तक मेरी समझ में आया है। मुझें नहीं पता शायद मैं गलत हो सकती हूं, लेकिन उनकी फिल्में और उनके विचार को देखकर आप हैरान हो जाएंगे।"
Al Pacino: नूर अल्फल्लाह से अलग हुए अल पचीनो, गर्लफ्रेंड ने मांगी तीन महीने के बच्चे की कस्टडी
शाहरुख खान और माहिरा खान
- फोटो : सोशल मीडिया
रईस' से किया बॉलीवुड डेब्यू
वीडियो में माहिरा आगे कहती हैं कि वह एक बार पृथ्वीराज से मिल चुकी हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री ने 2011 में 'बोल' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा माहिरा कई पाकिस्तानी टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस ने शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'रईस' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।
यह भी पढ़ें- KBC15: एआई से घबराए अमिताभ बच्चन, बोले- सता रहा रिप्लेस होने का डर