फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED: नुसरत जहां के बाद अब एक और अभिनेत्री को प्रवर्तन निदेशालय ने किया तलब, जानें क्या है पूरा मामला?

Wed, 06 Sep 2023 10:59 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में 33 वर्षीय अभिनेत्री नुसरत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित पूरे मामले में सफाई पेश की थी। उन्होंने बताया था कि 2017 में ही उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
नुसरत जहां, रूपलेखा मित्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कोलकाता के बाहरी इलाके में न्यू टाउन में वरिष्ठ नागरिकों को फ्लैट देने का वादा करके कथित धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में बंगाली अभिनेत्री रूपलेखा मित्रा को अगले सप्ताह पूछताछ के लिए बुलाया है। इस बारे में एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ईडी ने मंगलवार को इसी मामले में टीएमसी सांसद और अभिनेता नुसरत जहां को 12 सितंबर को पूछताछ के लिए समन जारी किया था।

विज्ञापन

Shilpa Shetty 2.0: शिल्पा ने पति राज को दिया ‘सुखी’ में काम करने का क्रेडिट, करियर में पहली बार की वर्कशॉप

Trending Videos

वरिष्ठ नागरिकों ने की थी शिकायत
उन्होंने बताया कि आरोप है कि नुसरत और रूपलेखा दोनों रियल एस्टेट कंपनी के तीन निदेशकों में से थे, जिन्होंने लोगों को धोखा दिया। बता दें कि ईडी की जांच वरिष्ठ नागरिकों के एक समूह से संबंधित है, जिन्होंने हाल ही में एक रियल एस्टेट कंपनी पर न्यू टाउन क्षेत्र में फ्लैट देने का वादा करके धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।
Janmashtami 2023: चकाचौंध भरी दुनिया छोड़ कृष्ण भक्ति में लीन हुईं ये एक्ट्रेस, जीती हैं संन्यासी जीवन
विज्ञापन

नुसरत ने दी सफाई
हाल ही में 33 वर्षीय अभिनेत्री नुसरत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की थी और किसी भी धोखाधड़ी के काम में शामिल होने के आरोपों से इनकार करते हुए कहा था कि उन्होंने मार्च 2017 में कंपनी के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया था। इस दौरान बशीरहाट से टीएमसी सांसद ने कहा था कि उन्होंने कंपनी से कर्ज लिया था और मई 2017 में इसे ब्याज सहित चुका दिया था।
Thank You For Coming: ओशो के विचारों को आगे बढ़ाती एकता कपूर की नई फिल्म, भूमि पेडनेकर को मिली एक नई चुनौती
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें