दरअसल, फिल्मफेयर के अवॉर्ड में फहाद मुस्तफा को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान जब वह स्टेज पर पहुंचे तो अभिनेता ने गोविंदा की जमकर तारीफ की। ब्लैक टक्सीडो पहने हुए फहाद मुस्तफा ने इवेंट में एक दमदार स्पीच दी, जिसे रणवीर सिंह और गोविंदा एजॉय करते हुए दिखे। अभिनेता ने स्टेज पर खड़े होकर कहा, 'मैंने एक्टिंग की शुरुआत गोविंदा सर से ही इंस्पायर होकर ही की थी। सर, हम आपके फैन हैं और हमें पाकिस्तान में ऐसा लगता था कि जो भी एक्टिंग करता है, उसे आपके जैसी करनी है।'
KRK: केआरके ने 'दृश्यम 2' को लेकर अजय देवगन पर घुमाकर कसा तंज, बोले- पान मसाला का प्रचार...
इसके आगे फहाद मुस्तफा ने कहा कि गोविंदा के बाद इस इंडस्ट्री में रणवीर सिंह आए, इन्होंने भी हमें अपना फैन बना लिया है। हम एक्टिंग के लिए आपसे भी इंस्पीरेशन लेते रहते हैं। वहीं, अपनी बात गोविंदा पर ले जाते हुए फहाद ने कहा, 'मेरा मानना है कि सर, हम आपके बड़े वाले फैन हैं और आपके ही रहेंगे। बहुत खुशी है कि आज उस स्टेज पर खड़े हैं, जहां पर आप खड़े थे। एक बार फिर गोविंदा सर के लिए बहुत सारी तालियां होनी चाहिए, क्योंकि मेरे लिए यह बहुत अनरियल है। मैं उम्मीद करता हूं कि पाकिस्तान और इंडिया फिर से एक हो और अच्छा-अच्छा काम करें।'
TMKOC: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 'चंपक चाचा' ने वीडियो शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट, जानिए अब कैसी है तबीयत?
स्टेज से अपनी शानदार स्पीच देने के बाद फहाद मुस्तफा नीचे की ओर जाते हैं और पहली लाइन में बैठे हुए गोविंदा के पैर छूते हैं। इसके बाद वह रणवीर सिंह की तरफ मुड़ते हैं और अभिनेता से गले मिलते हैं साथ ही उनसे हाथ मिलाते हैं। सोशल मीडिया पर फहाद मुस्तफा का यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है और हर कोई अभिनेता की तारीफ कर रहा है।