फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 14: अमिताभ बच्चन ने पूछा राजू श्रीवास्तव से जुड़ा सवाल, कंटेस्टेंट तो हुए फेल, क्या आप दे पाएंगे इसका जवाब?

Fri, 18 Nov 2022 05:34 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 14 में अमिताभ बच्चन ने फिंगर फर्स्ट के दौरान कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के असली नाम से जुड़ा सवाल पूछा था। इसका जवाब देने में सभी कंटेस्टेंट परेशान हो गए।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति' के सीजन 14 में एक बार फिर ऐसा सवाल पूछ लिया, जिसे सुनने के बाद कंटेस्टेंट के पसीने छूटने लगे। दरअसल, शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव से जुड़ा प्रश्न पूछा था। फिंगर फर्स्ट के दौरान अमिताभ बच्चन ने सवाल किया था कि हम कॉमेडियन सत्य प्रकाश श्रीवास्तव को किस नाम से अच्छी तरह से जानते हैं, जिनका निधन सितंबर 2022 में हुआ? इस सवाल को सुनते ही सभी प्रतियोगी परेशान हो गए।

विज्ञापन

इस कंटेस्टेंट ने दिया जवाब
आसान से सवाल का जवाब देने में सभी प्रतियोगी नाकाम हो गए। सिर्फ मोहसिन खान ने इस सवाल का उत्तर दिया और हॉट सीट पर बैठ गए। मोहसिन खान की प्रेरणादायक कहानी सुनकर अमिताभ बच्चन बहुत प्रभावित हुए।

यह भी पढ़ें: Drishyam 2 Twitter Review: दृश्यम 2 ने आते ही मचाया तहलका, अजय-अक्षय की टक्कर देख यूजर्स बोले- कड़क

सही जवाब था राजू श्रीवास्तव
इस सवाल का सही जवाब राजू श्रीवास्तव है। जी हां, राजू श्रीवास्तव का असली नाम सत्य प्रकाश श्रीवास्तव है। मंच पर वह राजू श्रीवास्तव के नाम से जाने जाते हैं। बता दें कि सिंतबर 2022 में उनका निधन हो गया था। जिम में वर्कआउट के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया और कई दिनों तक अस्पताल में वेंटिलेटर पर मौत से जंग लड़ने के बाद वह हमेशा के लिए चले गए।

यह भी पढ़ें: Dhanush-Aishwarya: पहली मुलाकात का वो किस्सा, जब एक स्ट्रगलिंग एक्टर अपने ही गुरु की बेटी पर हार बैठे थे दिल
विज्ञापन

मोहसिन खान की इंस्पायरिंग स्टोरी
हॉट सीट पर बैठे मोहसीन खान ने बताया कि वह केबीसी में इसलिए आए हैं ताकि इस शो से कुछ पैसे जीत कर वापस जा सकें। इन पैसों से मोहसिन खान एक दुकान खोलना चाहते हैं। वह साबित करना चाहते हैं कि यह जरूरी नहीं कि एक मजदूर का बेटा मजदूर ही बने।

यह भी पढ़ें: Urfi Javed: उर्फी जावेद ने अब मोबाइल से ढंका शरीर, यूजर्स बोले- देश से बाहर निकालो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें