बी-टाउन सेलेब्स के साथ अक्सर नजर आने वाले ओरी उर्फ ओरहान अवात्रामणि किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं, लेकिन इस बार ओरी के चर्चा में रहने की वजह कुछ और है। कहा जा रहा है कि नए साल की पूर्व संध्या पर ओरी और अभिनेत्री पलक तिवारी के बीच झगड़ा हो गया, जिसके बाद से दोनों की दोस्ती में दरार पड़ गई है। इसके बाद यह बात यहीं खत्म नहीं हुई, बल्कि ओरी ने पलक के साथ अपनी व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए। हालांकि, बाद में उन्होंने इसे हटा दिया। देखते ही देखते दोनों के बीच चैट का यह स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं, अब ओरी ने इस मामले को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी हैं, उन्होंने क्या कहा है? चलिए आपको बताते हैं।