फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singham Again: नहीं टलेगी सिंघम अगेन की रिलीज डेट, कार्तिक आर्यन के अनुरोध पर बोले निर्देशक

Wed, 18 Sep 2024 02:50 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' को लेकर इन दिनों सिनेमा जगत में काफी चर्चा हो रही है। चर्चा थी कि कार्तिक आर्यन की फिल्म रिलीज को लेकर रोहित शेट्टी से अपनी फिल्म को रिलीज से रोकने के लिए आग्रह किया गया था। इस पर रोहित शेट्टी की ओर से जवाब आ गया है।
विज्ञापन
भूल भलैया- सिंघम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' को लेकर इन दिनों सिनेमा जगत में काफी चर्चा हो रही है। दोनों ही दिग्गज सितारों की फिल्म है। अजय देवगन अभिनीत फिल्म सिंघम अगेन एक कॉप यूनिवर्स पर आधारित है। वहीं, कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म देखने के लिए भी फैंस उत्साहित हैं। इसको लेकर चर्चा थी कि कार्तिक आर्यन की फिल्म रिलीज को लेकर रोहित शेट्टी से अपनी फिल्म को रिलीज से रोकने के लिए आग्रह किया गया था। इस पर रोहित शेट्टी की ओर से जवाब आ गया है।
विज्ञापन


दिवाली पर रिलीज होगी सिंघम अगेन
टीम की ओर से साफ कर दिया गया है कि रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' दिवाली पर रिलीज होगी। टीम कुछ भी बदलने के मूड में नहीं है। टाइम्स नाउ के अनुसार, कार्तिक ने कथित तौर पर रोहित को फोन करके अपनी फिल्म को 15 नवंबर को शिफ्ट करने और क्लेश से बचने के लिए कहा ताकि उनकी दोनों फिल्मों के कलेक्शन पर असर न पड़े। त्यौहार पर फिल्मों का क्लैश काफी चर्चा में है।

Haider: कश्मीर में जल्द रिलीज होने वाली है फिल्म 'हैदर', लोगों ने मतदान कर किया फिल्म का चुनाव

फिल्म की पहले भी बदल चुकी है रिलीज डेट
सिंघम अगेन की रिलीज डेट बदल चुकी है। इस फिल्म की पहले रिलीज डेट 15 अगस्त 2024 थी। रिलीज डेट को बढ़ा कर 1 नवंबर 2024 कर दिया गया। इस बात की जानकारी खुद अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर दी थी। उन्होंने बताया था कि फिल्म की शूटिंग अभी पूरी नहीं हुई है। एक इवेंट के दौरान इस पर उन्होंने कहा, 'मैं सिंघम अगेन की रिलीज डेट के बारे में सुनिश्चित नहीं हूं। फिल्म की शूटिंग अभी पूरी नहीं हुई है और हमें अभी भी फिल्म के कुछ हिस्से शूट करने हैं'।

Agastya Nanda: प्रोजेक्ट 'हम' के साथ जुड़े बिग बी के नाती अगस्त्य नंदा, स्वस्थ भोजन को बढ़ावा देना है उद्देश्य

ऐसी है फिल्म की कास्ट
विज्ञापन

यह फिल्म दिवाली पर रिलीज होगी। अगर हम फिल्म की कास्ट की बात करें तो 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, करीना कपूर, अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ, आशुतोष राणा, टाइगर श्रॉफ, श्वेता तिवारी, दयानंद शेट्टी और अर्जुन कपूर ने अभिनय किया है। अक्षय कुमार रोहित की  'सूर्यवंशी' और रणवीर सिंह 'सिंबा' में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें