श्रीदेवी के दुनिया को अलविदा कहने के बाद उनकी बेटी जान्हवी कपूर अपनी मां को खूब याद करती हैं। वह अक्सर अपनी मां से जुड़े पुराने किस्से और उनके साथ बिताए खास पलों को सुनाती रहती हैं। इसी सिलसिले में अब एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसे जानकर श्रीदेवी और जान्हवी कपूर के फैंस गदगद हो उठेंगे और अगर आपका सपना किसी सुपरस्टार के घर में ठहरने का है, फिर तो यह आपके ही काम की खबर है।
श्रीदेवी के पहले घर में रह पाएंगे लोग
दरअसल, श्रीदेवी ने बरसों पहले चेन्नई में एक घर खरीदा था। यह उनका पहला घर था, जिसे उन्होंने बोनी कपूर से शादी करने के बाद खरीदा था। जान्हवी के लिए यह घर बेहद खास है। यहां उनका बचपन बीता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब लोग श्रीदेवी के इस घर में किराए पर रह सकते हैं। इसे एयर बीएनबी ने 11 मशहूर प्रॉपर्टी की लिस्ट में शामिल किया है। मालूम हो कि घर के रखरखाव और लीकेज की समस्या के चलते श्रीदेवी और बोनी को घर छोड़ना पड़ा था। हालांकि, श्रीदेवी की मौत के बाद बोनी ने घर की मरम्मत करा दी थी।
Hari Hara Veera Mallu Teaser X Review: यूजर बोले- 1,000 करोड़ की होगी कमाई, तलवारबाजी देख खड़े हो गए रोंगटे
इन लोगों को मिलेगा रहने का मौका
श्रीदेवी का हर एक फैन उनके घर में रहना पसंद करेगा, लेकिन इसमें एक पेंच है। केवल कुछ ही एयर बीएनबी यूजर्स इसमें एक रात के लिए ठहर सकते हैं। खास बात यह है कि यहां आने वाले लोगों को जान्हवी कपूर से भी बात करने का मौका मिलेगा। इस घर में श्रीदेवी की बनाई पहली पेंटिंग भी मौजूद है। लोग कोरोना लॉकडाउन के दौरान जान्हवी और खुशी कपूर की बनाई पेंटिंग को भी देख पाएंगे।
Dharmendra-Hema: हेमा मालिनी-हीमैन की शादी को हुए 44 साल, ईशा ने खूबसूरत संदेश के साथ दी मम्मी-पापा को बधाई
जान्हवी की आने वाली फिल्में
जान्हवी जूनियर की आने वाली फिल्मों में ‘देवरा’ का पहला भाग है। इस फिल्म से वह तेलुगु में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में सुपरस्टार जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा वह 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में भी नजर आएंगी। यह फिल्म 31 मई, 2024 को रिलीज होगी। इसमें फिर एक बार जान्हवी और राजकुमार राव की जोड़ी देखने को मिलेगी। यह फिल्म पहले 19 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में तारीख को आगे खिसका दिया गया था।
गोविंदा की भांजी ने क्रिश्चियन धर्म अपनाने पर मांगी माफी, बोलींं- कट्टर हिंदू हूं