फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida Film City: किसके हाथों होगा नोएडा फिल्म सिटी का निर्माण? अक्षय कुमार और बोनी कपूर ने दिया प्रेजेंटेशन

Sun, 28 Jan 2024 06:18 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

परियोजना के ओएसडी शैलेन्द्र भाटिया ने बताया कि सभी चारों कंपनियां तकनीकी मूल्यांकन में सफल रही हैं। राज्य सरकार को सबसे अधिक राजस्व की हिस्सेदारी पेशकश करने वाली कंपनी को ग्रीनफील्ड परियोजना के लिए डेवलपर के रूप में चुना जाएगा।
विज्ञापन
अक्षय कुमार और बोनी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा फिल्म सिटी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वकांक्षी परियोजना में से एक है। इस फिल्म सीटी को 1,000 एकड़ से अधिक भूमि पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाने की योजना है। इस फिल्म सिटी को बनाने के लिए टी-सीरीज, अक्षय कुमार, बोनी कपूर सहित चार कंपनियों रेस में शामिल हैं। शनिवार को इस प्रोजेक्ट के लिए चारों कंपनियों ने अपना प्रेजेंटेशन दिया, जिन्हें तकनीकी मापदंड में सफल पाया गया है। अब तीस जनवरी को इस पर आखिरी फैसला होगा।

विज्ञापन

ये कंपनियां है शामिल
परियोजना से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, शनिवार को सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड (टी-सीरीज), सुपरसोनिक टेक्नोबिल्ड प्राइवेट लिमिटेड (मैडॉक फिल्म्स, केप ऑफ गुड फिल्म्स एलएलपी), बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी (बोनी कपूर) और 4 लायंस फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड (के सी बोकाडिया और अन्य) ने इस ग्रीनफील्ड परियोजना के लिए अपना प्रेजेंटेशन दिया।
Bigg Boss 17: कौन हैं बिग बॉस के अभिषेक कुमार, जानें अभिनेता के करियर और असली नाम के बारे में?

30 जनवरी को लगेगी बोली
अधिकारियों ने बताया कि सुपरसोनिक टेक्नोबिल्ड से जुड़े अक्षय कुमार वर्चुअली इस मीटिंग मे जुड़े, जबकि बेव्यू प्रोजेक्ट्स से जुड़े बोनी कपूर प्रेजेंटेशन के दौरान ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण कार्यालय में मौजूद रहे। इस परियोजना के ओएसडी शैलेन्द्र भाटिया ने बताया कि सभी चारों कंपनियां तकनीकी मूल्यांकन में सफल रही हैं। अब इंटरनेशनल फिल्म सिटी के डेवलपर के लिए वित्तीय बोली 30 जनवरी को दोपहर 2.30 बजे शुरू होगी।
Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने खत्म की 'छावा' की शूटिंग, इमोशनल नोट साझा कर विक्की कौशल को कहा जेंटलमेन
विज्ञापन

राज्य सरकार से मंजूरी के बाद शुरू होगा काम
भाटिया ने आगे कहा कि इस परियोजना को पीपीपी मॉडल पर विकसित किया जा रहा है। राज्य सरकार को सबसे अधिक राजस्व की हिस्सेदारी पेशकश करने वाली कंपनी को ग्रीनफील्ड परियोजना के लिए डेवलपर के रूप में चुना जाएगा। इसके बाद चयनित डेवलपर का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी मिलने के बाद डेवलपर को जमीन आवंटित कर दी जाएगी और निर्माण काम शुरू हो जाएगा।
Animal: एनिमल ओटीटी रिलीज ने फिर छेड़ी बहस, फिल्म को महिला विरोधी बताकर उठी नेटफ्लिक्स से हटाने की मांग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें