फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neha Dhupia: अक्षय की फिटनेस की फैन हैं नेहा, बोलीं- वे सिर्फ अपने लिए नहीं बल्कि सबकी सेहत के लिए सोचते हैं

Thu, 29 Feb 2024 12:01 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


नेहा धूपिया और अक्षय कुमार ने एक साथ कई फिल्में की हैं। फिल्म 'सिंह इज किंग' उन्हीं में से एक है। हाल ही में, नेहा ने अक्षय के साथ अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा, 'देखिए अक्षय फिटनेस को लेकर कितने जागरूक हैं यह सबको पता है, लेकिन मैं जो आपको बताने जा रही हूं शायद वह बात सबको नहीं पता होगी।'
विज्ञापन
नेहा धूपिया - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया इन दिनों अपने शो 'नो फिल्टर नेहा' की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस शो में वे अपने गेस्ट से कई दिलचस्प सवाल करती नजर आती हैं। पिछले दिनों अपने शो के प्रमोशन के दौरान अभिनेत्री अपने फिल्मी करियर के उतार-चढ़ाव के अलावा अभिनेता अक्षय कुमार के साथ अपनी दोस्ती के बारे में भी कई दिलचस्प खुलासे किए। 
विज्ञापन


फिटनसे के लिए मोटिवेट करते हैं अक्षय 
नेहा धूपिया और अक्षय कुमार ने एक साथ कई फिल्में की हैं। फिल्म 'सिंह इज किंग' उन्हीं में से एक है। हाल ही में, नेहा ने अक्षय के साथ अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा, 'देखिए अक्षय फिटनेस को लेकर कितने जागरूक हैं यह सबको पता है, लेकिन मैं जो आपको बताने जा रही हूं शायद वह बात सबको नहीं पता होगी। अक्षय सिर्फ खुद के लिए ही नहीं फिटनेस फ्रीक हैं बल्कि वे अपने आस-पास के लोगों को भी मोटिवेट करते हैं कि वे भी अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक बनें।'

मलाइका की कातिल अदाएं, रवीना ने सादगी से लूटा दिल
विज्ञापन


70 मंजिल चढ़ते थे साथ में 
फिल्म 'सिंह इज किंग' की शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में हुई थी। नेहा उन दिनों को याद करते हुए कहती हैं, 'हम फिल्म की शूटिंग के लिए जिस इमारत में ठहरे थे, वह इमारत 70 मंजिल की थी। आप शायद यकीन नहीं करेंगे लेकिन अक्षय ने हमें उस 70 मंजिला इमारत की सीढ़ियों को चढ़ने और उतरने को कहते थे। हम साथ में इसे वर्क-आउट के जैसे करते थे। यह एक रोमांचक अनुभव था।'
विज्ञापन


हीरोइन से कम नहीं हैं आशा भोसले की पोती जनाई, देखें तस्वीरें

करीना हैं बेहतर होस्ट 
जब नेहा धूपिया से पूछा गया कि वे किसे बेहतर होस्ट मानती हैं अपने शो 'नो फिल्टर नेहा' के लिए। तब अभिनेत्री ने जवाब दिया, 'मुझे लगता है कि करीना कपूर मेरे शो के लिए एक शानदार होस्ट हो सकती हैं। वे किसी से भी कोई भी सवाल बड़ी बेबाकी से पूछ सकती हैं। उनमें यह काबिलियत है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें