निवेथा थॉमस एक मशहूर दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं। उन्होंने तेलुगु, तमिल और मलयालम फिल्मों में काम किया है। हाल में ही उनकी आगामी फिल्म का एलान किया गया था। वो लंबे समय से फिल्मों की दुनिया से दूर थीं। इस वजह से उनके फैंस बेसब्री से उन्हें पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे थे, जिसके बाद बीते दिनों ही निवेथा ने अपनी नई फिल्म का पोस्टर जारी किया था।
'कल्कि 2898 एडी' के साथ रिलीज होगा टीजर
निवेथा थॉमस ने बीते मंगलवार अपनी अगली फिल्म की घोषणा की थी, जिसका नाम '35-चिन्ना कथा काडू' है। उनके फैंस की तरफ से इस पोस्टर पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। अब इस फिल्म के निर्माताओं ने एक नया अपडेट जारी कियी है। इस अपडेट में उन्होंने फिल्म के टीजर को लेकर जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक, फिल्म 35-चिन्ना कथा काडू का टीजर कल्कि 2898 एडी के साथ सिनेमाघरों में प्रीमियर के लिए तैयार है। इसे विशेष रूप से पीवीआर और आईनॉक्स चेन में चलाया जाएगा। हालांकि, टीजर की डिजिटल रिलीज की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।
15 अगस्त को रिलीज होगी '35 चिन्ना कथा काडू'
बताते चलें कि फिल्म में निवेथा थॉमस के अलावा युवा अभिनेता प्रियदर्शी और विश्वदेव भी फिल्म में प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। '35 चिन्ना कथा काडू' का निर्देशन नंद किशोर के जिम्मे है। वहीं, फिल्म का निर्माण सुरेश प्रोडक्शंस के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म में विवेक सागर संगीत देने वाले हैं। इस फिल्म को तेलुगु, तमिल और मलयालम में रिलीज किया जाएगा। इसकी रिलीज की तारीख का भी एलान कर दिया गया है। फिल्म 15 अगस्त , 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
केदारनाथ धाम पहुंचे सोनू निगम, माथा टेक लिया आशीर्वाद
बनारसी साड़ी में बला की खूबसूरत दिखीं बॉलीवुड अभिनेत्रियां
बीते दिनों जारी हुआ था पोस्टर
निवेथा थॉमस ने बीते मंगवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का पोस्टर रिलीज किया था। फिल्म का पोस्टर भी काफी एकदम हटकर है, जो दर्शकों के बीच इस फिल्म को देखने के लिए उत्सुकता पैदा कर रहा है। '35 चिन्ना कथा काडू' के पोस्टर को देखकर यह कहना मुश्किल नहीं है कि इस फिल्म की कहानी तिरुपति में सेट हो सकती है।
बस एक दिन दूर, खत्म होगा इंतजार, 'कल्कि 2898 एडी' के लिए बेसब्र हैं दर्शक