फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arjun Kapoor Birthday: 39 साल के हुए अर्जुन कपूर, जन्मदिन पर वरुण धवन-जान्हवी-शनाया कपूर ने लुटाया प्यार

Wed, 26 Jun 2024 05:20 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके को और भी खास बनाया उनके करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों ने। वरुण धवन, नताशा दलाल, जान्हवी कपूर, शनाया कपूर, संजय कपूर के साथ मिलकर अर्जुन ने केक काटा और जश्न मनाया।
विज्ञापन
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अर्जुन कपूर आज 26 जून को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर वे पार्टी के मूड में नजर आए। अभिनेता ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में अपना खास दिन मनाया। अर्जुन का केक काटते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वरुण धवन, संजय कपूर, शनाया कपूर, आदित्य रॉय कपूर और अन्य बॉलीवुड सेलेब्स नजर आ रहे हैं। अर्जुन का जन्मदिन उनके घर पर ही मनाया गया। उनके साथ जश्न मनाने के लिए उनके घर पहुंचे। अपने भाई के जन्मदिन की पोस्ट में अंशुला कपूर ने केक काटने का एक इनसाइड वीडियो साझा किया है। 
विज्ञापन


अर्जुन कपूर का वीडियो हुआ वायरल
अर्जुन कपूर ने देर रात को केक काटा और जन्मदिन का शानदार जश्न अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मनाया। अर्जुन कपूर को जन्मदिन के खास मौके पर फैंस के अलावा सेलेब्स भी शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं अब अर्जुन को उनकी बहन अंशुला कपूर ने भी बर्थडे विश किया है। बहन अंशुला कपूर ने बचपन की तस्वीरें शेयर कर अपने भाई को बर्थडे की शुभकामनाएं दी है। अंशुला ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, ''मेरे नंबर वन लव को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मेरा सबसे निडर प्रोटेक्टर, मुझसे सबसे पहले धमकाने वाला, मेरा पहला कुश्ती पार्टनर, मेरा सबसे जोरदार चीयरलीडर, मेरे सभी सपनों को पूरा करने वाला.. सबसे बड़े दिल वाला व्यक्ति।''


वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन की इस साल कई फिल्में आने वाली हैं, जिनमें सबसे पहले रिलीज होने वाली है 'सिंघम अगेन'। इस फिल्म में अर्जुन खूंखार विलेन के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म 2024 की दीवाली पर रिलीज होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अर्जुन निर्देशक अनीज बज्मी की फिल्म 'नो एंट्री में एंट्री' में भी नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। इस फिल्म में अर्जुन के अलावा वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ नजर आएंगे। निर्देशक मुदस्सर अजीज की फिल्म 'मेरी पत्नी' का रीमेक' में नजर आएंगे। इस फिल्म में अर्जुन के साथ भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह नजर आएंगी। फिलहाल, फिल्म की शूटिंग चल रही है। इसके अलावा अर्जुन 'एफ एंड फ्रस्ट्रेशन' में भी नजर आएंगे। यह फिल्म साउथ फिल्म का रीमेक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें