फिल्म में जुड़वा भाइयों की कहानी
फिल्म के ट्रेलर में दो जुड़वा भाइयो- बबलू और डबलू की कहानी दिखाई गई है। बबलू थोड़ा बदमाश और चालाक तरह का लगता है जबकि डबलू काफी सीधा-साधा सिंपल सा लड़का है। बबलू को एक लड़की से प्यार हो जाता है, जिसका नाम है रिंकू। ट्रेलर दर्शकों को 2000 के दशक की शुरुआत में उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर की गलियों में ले जाता है। यही से बबलू, रंगीली रिंकू और डबलू की जिंदगियां आपस में टकराती हैं।
ये खबर भी पढ़ें:
Gauahar Khan: गौहर खान और जैद दरबार के घर आई खुशखबरी, दूसरे बेटे के जन्म को लेकर जताई खुशी
अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म
इस फिल्म को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में ऐश्वर्य ठाकरे डबल रोल में नजर आएंगे। वो बबलू और डबलू नाम के दो जुड़वां भाइयों की भूमिका निभा रहे हैं। दोनों किरदार एक जैसे दिखते जरूर हैं, लेकिन उनकी सोच, जीवनशैली बिल्कुल अलग हैं। कहानी इन्हीं दोनों भाइयों की टकराती हुई राहों और उनसे पैदा होने वाले नाटकीय मोड़ों पर आधारित है।
कब रिलीज हो रही फिल्म?
फिल्म 'निशानची' 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ट्रेलर देखने के बाद दर्शक काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। कई यूजर्स ने ट्रेलर देखने के बाद अपनी उत्सुकता जाहिर की है।