नंदमुरी बालकृष्ण इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल में ही वह हिंदूपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गए हैं। अब वह अपनी आगामी फिल्म को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं, जो उनकी एक बेहद सफल फिल्म की दूसरी कड़ी होगी।
नंदमुरी बालकृष्ण साउथ के जाने-माने अभिनेता हैं। उन्होंने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। अभिनय के अलावा वह राजनीति में भी काफी सक्रिय हैं। वह लगातार तीसरी बार हिंदूपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गए हैं। उनकी इस सफलता के लिए अभिनेता को लगातार बधाइयां मिल रही है। अब बतौर अभिनेता उन्हें पसंद करने वाले फैंस के लिए उत्साहित करने वाली खबर सामने आई है।
विज्ञापन
विधायक बनने के बाद फिर पर्दे पर दिखेंगे नंदमुरी बालकृष्ण
राजनीतिक जमीन पर जबर्दस्त उपलब्धि हासिल करने के बाद बालकृष्ण एक बार फिर से फिल्मी पर्दे पर नजर आने वाले हैं। उनके फैंस के लिए निश्चित तौर पर बड़ी खुशखबरी है। नंदमुरी बालकृष्ण की साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'अखंडा' को काफी पसंद किया गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महज 60 करोड़ में बनी फिल्म ने लगभग 200 करोड़ का कारोबार किया था। अब इस फिल्म के सीक्वेल को लेकर खबरें सामने आ रही हैं।
पंचायत और गुल्लक की तरह टीवीएफ की ये सीरीज भी हैं जबर्दस्त
विज्ञापन
'अखंडा' के दूसरे भाग में आएंगे नजर
नंदमुरी बालकृष्ण फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'एनबीके 109' की तैयारियों में व्यस्त हैं। यह एक एक्शन ड्रामा होगी, जिसे बॉबी कोली निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में अभिनेता बॉबी देओल भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। इसके बाद वह 'अखंडा' के अगले भाग पर काम शुरू कर देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस विशेष प्रोजेक्ट की औपचारिक घोषणा बालकृष्ण के जन्मदिन पर यानी 10 जून को किया जाएगा। इसके अलावा पूजा समारोह हिंदूपुर में आयोजित होगा।