फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neha Sharma: अभिनेत्री नेहा शर्मा लड़ेंगी आगामी लोकसभा चुनाव? पिता अजीत शर्मा ने किया बड़ा खुलासा

Sun, 24 Mar 2024 03:09 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नेहा शर्मा ने साल 2010 में इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'क्रूक' में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद से नेहा कई चर्चित फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अब बिहार के भागलपुर से कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने बेटी नेहा के राजनीति में प्रवेश के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
नेहा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए राजनीति में प्रवेश कर सकती हैं। बिहार के भागलपुर से कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने बेटी नेहा के राजनीति में प्रवेश के संकेत दिए हैं। अजीत शर्मा ने आगामी लोकसभा चुनाव में नेहा के चुनाव लड़ने को लेकर खुलकर बात की। साथ ही इस पर नेहा की क्या प्रतिक्रिया थी, उसका भी खुलासा किया।

विज्ञापन

बेटी नेहा शर्मा के चुनाव लड़ने को लेकर कांग्रेस विधायक ने कही ये बात

कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वे और कांग्रेस पार्टी दोनों चाहते हैं कि नेहा आगामी लोकसभा चुनाव लड़ें। उन्होंने कहा, मैंने नेहा से इस बारे में बात की थी, लेकिन वे विभिन्न कार्यक्रमों और शूटिंग में बहुत व्यस्त रहती हैं। उसने मुझसे कहा कि पापा मैं इस बार चुनाव नहीं लड़ सकती। अगर आपने या पार्टी ने मुझे पांच-छह महीने पहले बताया होता तो मैं जरूर चुनाव लड़ती'।

Atif Aslam Daughter: आलिया और आतिफ की बेटी दिखती हैं एक जैसी, इंटरनेट पर यूजर्स बोले- राहा की कॉपी हैं हलीमा

 
विज्ञापन

अगली बार लड़ेगी चुनाव
अजीत शर्मा ने आगे कहा, 'नेहा ने अगली बार चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है'। इस दौरान कांग्रेस विधायक ने इसे 'परिवारवाद' या वंशवाद की राजनीति के किसी भी दावे को खारिज किया। गौरतलब है कि नेहा शर्मा ने साल 2010 में इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'क्रूक' में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद से नेहा कई चर्चित फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, जिनमें साल 2013 में आई 'यमला पगला दीवाना 2' और साल 2020 में आई अजय देवगन स्टारर 'तानाजी' जैसी फिल्में शामिल हैं। नेहा सोशल मीडिया पर भी खूब लोकप्रिय हैं, अकेले इंस्टाग्राम पर उनके 21 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

Neetu Kapoor: बेटे रणबीर संग मस्ती के मूड में दिखीं नीतू कपूर, बोलीं- इस लड़के के पेट में नहीं पचती है कोई बात

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें