फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nayanthara: नयनतारा के पास बड़ी फिल्म का ऑफर, पांच साल बाद इस अभिनेता के साथ फिर करेंगी धमाल

Sun, 14 Apr 2024 04:11 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

2019 के बाद नयनतारा और अभिनेता निविन पॉली की जोड़ी मलयालम फिल्म में नजर आने वाली है। यह एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है। 
विज्ञापन
नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री नयनतारा के पास फिल्मों की कोई कमी नहीं है। फिल्म जवान में नयनतारा के अभिनय की जमकर तारीफ हुई। नयनतारा के पास फिल्मों के कई ऑफर्स हैं। नयनतारा ने हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्म की भाषाओं में काम किया है। इसी लिस्ट में एक और फिल्म शामिल होने जा रही है। अब नयनतारा मलयालम फिल्म 'डियर स्टूडेंट्स' में नजर आएंगी। इस फिल्म में अभिनेता निविन पॉली के साथ नयनतारा की जोड़ी पांच साल बाद देखने को मिलेगी। इससे पहले दोनों ने रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'लव एक्शन ड्रामा' में साथ काम किया था। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर लोगों के मिले जुले रिव्यू मिले थे।
विज्ञापन


इस फिल्म में साथ नजर आए थे दोनों
2019 के बाद नयनतारा और अभिनेता निविन पॉली की जोड़ी फिल्म 'डियर स्टूडेंट्स' नजर आने वाली है। यह एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में नयनतारा और निविन पॉली अहम भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म को संदीप कुमार और जॉर्ज फिलिप निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म के प्रोडक्शन की जिम्मेदारी पॉली जूनियर पिक्चर और राउडी पिक्चर्स के ऊपर है।

निविन पॉली का स्पेशल पोस्ट
फिल्म के अभिनेता निविन ने फिल्म में नयनतारा का स्वागत करते हुए एक पोस्ट साझा किया है। निविन ने लिखा, 'मजेदार और मनोरंजक की दुनिया में डियर स्टूडेंट्स के साथ जुड़ी हैं, अविश्वसनीय, हमेशा चमकती हुई नयनतारा।'' इसके साथ ही इस फिल्म का एक पोस्टर भी शेयर किया है, जो कि नीले और लाल रंग का है, जिस पर अमेरिकन डंझे के साथ कई सितारे दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन




नयनतारा को मलयालम फिल्म में आखिरी बार 2022 की 'गोल्ड' में देखा गया था। इस फिल्म में नयनतारा के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन की जोड़ी नजर आई थी। इसके अलावा नयनतारा तमिल फिल्म 'इराइवन' और 'अन्नपूर्णानी: द गॉडेस ऑफ फूड' में नजर आई थी। साल 2023 में नयनतारा अभिनेता शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जवान' में नजर आई थी। नयनतारा ने 'जवान' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
विज्ञापन

Salman Khan House Firing: सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई फायरिंग, पूजा भट्ट का आया रिएक्शन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें