फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui: अपने तजुर्बे को बेटी पर थोपना नहीं चाहते नवाज, कहा- खुद के नजरिए से दुनिया को देखना जरूरी

Sat, 31 Aug 2024 05:42 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी इन दिनों लंदन में एक्टिंग की ट्रेनिंग ले रही हैं। नवाज का मानना है कि अभिनेता के लिए ट्रेनिंग लेना बेहद जरूरी है। 
 
विज्ञापन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा भी अपने पिता के नक्शे कदम पर चल रही हैं। शोरा पिछले महीने अभिनय के गुर सीखने के लिए लंदन आई थीं और हाल ही में, उन्हें वहां एक नाटक करते हुए भी देखा गया। नवाजुद्दीन ने एक हालिया साक्षात्कार में एक्टिंग की ट्रेनिंग लेने पर खुलकर अपनी राय साझा की।

विज्ञापन


Deepak Tijori: मुकेश भट्ट के कारण दीपक तिजोरी को नहीं मिला था लीड रोल, बोले- हीरो बनने की उम्मीद तोड़ दी थी

बेटी ट्रेनिंग ले रही हैं, इससे उसे फायदा होगा
नवाजुद्दीन सिद्दीकी का मानना है कि विशेषज्ञ जो सिखाते हैं, उससे दिमाग खुलता है। ट्रेनिंग एक ऐसी चीज है, जिसके जरिए जीवन के उन अनुभवों को भी जल्दी सीख लिया जाता है, जिन्हें निजी जिंदगी में सीखने में कई साल का वक्त लग जाता है। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी बेटी प्रतिष्ठित संस्थान से ट्रेनिंग ले रही है और ये उसके लिए फायदेमंद होगा।
विज्ञापन


अपने तजुर्बे को अपनी बेटी पर थोपना नहीं चाहता
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि वो अपनी जिंदगी के तजुर्बे को अपनी बेटी पर नहीं थोपना चाहते हैं। उनका कहना है कि शोरा अपने नजरिए से दुनिया को देख रही हैं और वो बेटी पर इस बात का दबाव नहीं डालेंगे कि उसे पिता के अनुभव से सीखना चाहिए। नवाज ने कहा कि जिंदगी को लेकर शोरा की खुद की समझ होना जरूरी है।
विज्ञापन


Emergency: 'इमरजेंसी' पर प्रतिबंध की मांग पर निर्माता अशोक पंडित की प्रतिक्रिया, कहा- भारत में लोकतंत्र है

पैदाइशी एक्टर जैसा कुछ नहीं होता है, ट्रेनिंग जरुरी
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक अभिनेता के लिए ट्रेनिंग की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि पैदाइशी एक्टर जैसा कुछ नहीं होता है। मैं आपका काम नहीं कर सकता और आप भी मेरा काम नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हर एक चीज में विशेषज्ञता होती है और गंभीर अभिनेता बनने के लिए ट्रेनिंग चाहिए होती है।

Mohanlal: 'कृपया इंडस्ट्री नष्ट न करें', मलयालम फिल्म उद्योग में यौन शोषण के आरोपों पर मोहनलाल ने तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें